Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

परफ्यूम मार्केट में भी Elon Musk ने गर्दा उड़ा दिया, मिनटों में बिक गईं 10 हजार बॉटल, जानिए कीमत

परफ्यूम मार्केट में भी Elon Musk ने उड़ाया गर्दा

दुनिया के सफलतम उद्योगपतियों में शुमार एलन मस्क इन दिनों फिर चर्चा में बने हुए हैं. अब वह परफ्यूम ब्रांड लॉन्च कर चर्चा में आए हैं. एक बार फिर उनका प्रयोग सफल हुआ है. टेक्नोलॉजी के बाद अब सुगंध की दुनिया में विश्व रिकॉर्ड बनाने की रेस में आगे निकल पड़े हैं. ऐसा माना जा रहा है कि वह फैशन बिजनेस में कई और ब्रांड भी भविष्य में लॉन्च कर सकते हैं.

एलन मस्क ने Burnt Hair ब्रांड परफ्यूम को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लॉन्च किया है. एलन मस्क ने ट्वीट के जरिए ब्रंट हेयर ब्रांड का परफ्यूम लॉन्च किया है. इस परफ्यूम को उन्होनें विश्व की सबसे अच्छी खुशबू वाला परफ्यूम कहा है. परफ्यूम लॉन्च करने को लेकर एलन मस्क ने बीते सितंबर में ऐलान किया था. अब वह परफ्यूम ब्रान्ड लॉन्च करने जा रहे है. ट्वीट में उन्होंने परफ्यूम खरीदने के लिए लिंक शेयर किया है. जिसके जरिए लोग उनकी परफ्यूम को खरीद रहें है.

प्रोफेशन को बदलकर लिखा परफ्यूम सेल्समैन

एलन मस्क के ब्रंट हेयर ब्रांड का परफ्यूम को ट्वीट के जरिए लॉन्च करने के बाद अब उन्होंने अपने प्रोफाइल से अपने प्रोफेशन को भी चेंज कर दिया है. अब उन्होंने प्रोफेशन प्रोफाइल की जगह परफ्यूम सेल्समैन लिख दिया है.

एक बॉटल की कीमत 8,400

एलन मस्क ने कहा है कि ब्रंट हेयर परफ्यूम की 10,000  बॉटल बहुत ही कम समय में बिक गई हैं. परफ्यूम की एक बॉटल की कीमत 8,400 रुपये तय की गई है. इस परफ्यूम की डिलीवरी यूएस में 2023 के जनवरी से मार्च के बीच की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital