देश

सौरभ के BCCI से आउट होने पर सियासी संग्राम तेज,बीजेपी की इस नेता ने डाला आग में घी

कोलकाता- भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के BCCI के अध्यक्ष पद से आउट होने पर राजनीतिक मैदान में जमकर खेला हो रहा है. टीएमसी सांसद शांतनु सेन के बीजेपी पर राजनीति प्रतिशोध वाले बयान पर अब बीजेपी ने भी पलटवार करते हुए आग में घी डालकर इसकी लपटों को और सियासी हवा दे दी है. बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और पश्चचिम बंगाल की  बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि गांगुली के लिए कुछ बड़ा होने वाला है. उनकी बात से साफ जाहिर है कि उनका इशारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अध्यक्षता को लेकर है.

सौरभ गांगुली के बीसीसीआई  के अध्यक्ष पद से हटने पर ममता बनर्जी के सांसद शांतनु सेन पर बीजेपी पर बदले की कार्यवाही का आरोप लगाया था. जिस पर जवाबी हमला देते हुए बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने बुधवार की शाम को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर  पत्रकारों से बातचीत के दौरान गांगुली पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनके लिए अब कुछ बड़ा होने वाला है. उन्होंने इस दौरान गांगुली की जमकर प्रशंसा भी की. उन्होंने कहा कि सौरभ बंगाल के गौरव हैं. उन्होंने बीसीसीआई में बतौर अध्यक्ष अहम भूमिका निभाई थी. मुझे ऐसा लगता है कि वो आने वाले दिनों में औऱ भी महत्वपूर्ण पदो की जिम्मेदारी संभालेंगे. चटर्जी ने टीएमसी के सांसद शांतुन सेन की ओर इशारा करते हुए कहा कि, सौरभ गांगुली के BCCI के अध्यक्ष पद से हटने में राजनीति शामिल नहीं है.

बता दें मंगलवार को खबरें आई थी कि सौरभ गांगुली अब बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हट रहे हैं. उनकी जगह अब भारत के ही रोजर बिन्नी को नया अध्यक्ष बनाया जाएगा. इस खबर के बाद इस पर सियासत शुरू हो गई. टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने बीजेपी पर हमला किया था. उन्होंने कहा था कि यह फैसला राजनीतिक प्रतिशोध का है. सौरभ को अध्यक्ष पद से इसलिए हटाया जा रहा है क्योंकि वो बंगाल से है और उन्होंने बीजेपी नहीं ज्वॉइन की. शांतनु ने यह भी कहा था कि क्योंकि जय शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे हैं इसलिए वो सचिव के पद पर बरकरार है.

-आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

5 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

14 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

26 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

28 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

58 minutes ago