पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ. (फाइल फोटो)
Pakistan Crisis: भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस समय आर्थिक संकट (Pakistan Crisis) के दौर से गुजर रहा है. कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान में खाने-पीने के सामान की किल्लत होने लगी है. महंगाई का आलम यह है कि आटा 150 रु प्रति किलो बिक रहा है और इसके लिए भी कतारें लग रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनके लिए और कर्ज मांगना शर्मनाक है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, कर्ज देश के सामने मौजूद आर्थिक चुनौतियों का समाधान नहीं है, क्योंकि जिससे लेना है, उसे लौटाना भी है.
पाकिस्तान के पीएम ने वित्तीय सहायता के लिए सऊदी अरब को धन्यवाद भी दिया. उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षो के दौरान विभिन्न सरकारें, चाहे राजनीतिक नेतृत्व के नेतृत्व में हों या सैन्य तानाशाहों की, आर्थिक मुद्दों का समाधान नहीं कर सकी हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा (पीएएस) के प्रोबेशनरी अधिकारियों के पासिंग आउट समारोह को संबोधित करते हुए लोक सेवकों से देश को मजबूत बनाने की अपील की.
पाकिस्तान ने पिछले दिनों आर्थिक संकट से निपटने के लिए अजब-गजब उपाय निकाला है. पाकिस्तान सरकार ने ऊर्जा की खपत को कम करने और बदले में सरकारी खजाने पर वित्तीय भार को कम करने के लिए नई नीति अपनाई है. पाकिस्तान ने देश में मैरिज हॉल को रात 8.30 बजे से 10 बजे तक बंद रखने के साथ ही पंखे और बल्ब के उत्पादन पर रोक लगा दी है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के क्वेटा में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार में चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत
पाकिस्तान में इस समय गेहूं की कीमत 5,000 रुपये प्रति मन पहुंच चुकी है. बात करें इसके खुदरा मूल्य की तो रावलपिंडी के बाजार में 150 रुपये प्रति किलो की दर से आटा मिल रहा है. पाकिस्तान के ही पंजाब प्रांत के सभी शहरों में गेहूं की 15 किलो की बोरी 2,250 रुपये में बेची जा रही है.
पाकिस्तान में महंगाई से राहत देने के लिए आटे पर सब्सिडी भी दी जा रही है, लेकिन इसके भी भाव आम आदमी की पहुंच से काफी दूर हैं. सब्सिडी देने के बाद भी 25 किलो वाले आटे के पैकेट की कीमत 3100 रुपये है. वहीं पाकिस्तान में आटे की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
21 अक्टूबर 2026, बुधवार को पापांकुशा एकादशी, भगवान गणेश की पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के…
आज 21 अक्टूबर 2026 को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य योग समेत कई ग्रहों के संयोग…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर मेष राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर वृषभ राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर मिथुन राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर कर्क राशि के जातकों…