देश

Weather Update: उत्तर भारत में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, गिरेगा पारा, एनसीआर के कुछ इलाकों में कोहरे के आसार, जानें IMD का क्या है अलर्ट

Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं के जारी रहने के कारण भारत के मौसम विभाग ने विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की भविष्यवाणी की गई है.

तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान

16 जनवरी से शुरू होकर, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है, जबकि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई क्षेत्रों में 17 से 18 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है. मौसम एजेंसी के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और एनसीआर के अन्य शहरों में 15 जनवरी से शीतलहर शुरू होने और 20 जनवरी तक रहने की संभावना है. राजधानी में तापमान भी जल्द ही 0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने वाला है.

राष्ट्रीय राजधानी में पहले ही 5 जनवरी से 9 जनवरी तक भीषण शीतलहर देखी गई थी. एजेंसी का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में 16 जनवरी से 21 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा.  राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के शहरों में शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर देखने को मिलेगी.

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के आसार

16 जनवरी से 18 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में पाला पड़ सकता है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 18 जनवरी से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. भले ही मौसम विभाग ने शुष्क मौसम के कारण अगले कई दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की भविष्यवाणी की है, लेकिन अधिकांश कश्मीरी स्थानों में रात का तापमान पहले ही जमाव बिंदु से नीचे चला गया है.

ये भी पढ़ें- एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़वानी में 66 कुष्ठ रोगियों के परिजनों के निर्माणाधीन आवास का किया निरीक्षण

18 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से टकराने का अनुमान है. इसके प्रभाव में, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख-गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18 जनवरी से 20 जनवरी, 2023 के बीच हल्की से मध्यम छिटपुट या छिटपुट बर्फबारी या बारिश होने का अनुमान है.

इस बात की संभावना है कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई क्षेत्रों में 17 जनवरी से पहले न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आएगी और 18 जनवरी से 20 जनवरी तक 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी. इसके अतिरिक्त, 19 जनवरी, 2023 तक शीत लहर की स्थिति हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान को प्रभावित करने की अत्यधिक संभावना है.

Dimple Yadav

Recent Posts

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

10 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

52 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

1 hour ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

2 hours ago