बिजनेस

Petrol-Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में आज क्या तेल के भाव

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है. 16 जनवरी को देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम जारी कर दिए है. आखिरी बार पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले साल 22 मई को गिरावट आई थी. 21 मई, 2022 को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी. 16 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

यह कमी उत्पाद शुल्क में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत में  9.5 रुपये और 7 रुपये की कमी आई है. बाद में, राज्य सरकार द्वारा 14 जुलाई, 2022 को पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट 5 रुपये और 3 रुपये प्रति लीटर कम करने के बाद महाराष्ट्र में ईंधन की कीमतों में कमी आई थी. फिलहाल मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि शहर में डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है.

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 92.76 रुपये है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम 102.63 रुपये और 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं. इसके अलावा, बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये और डीजल की कीमत 87.89 रुपये प्रति लीटर है.

ये भी पढ़ें- STOCK MARKET LIVE: एशियाई बाजारों की कमजोर शुरुआत, भारतीय बाजार के लिए कमजोर संकेत

हर दिन सुबह छह बजे, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड विदेशी मुद्रा दरों और अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों के अनुसार ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं.

ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

यदि आप भी अपने शहर में केवल एसएमएस के माध्यम से पेट्रोल-डीजल के रेट जानना चाहते हैं. तो इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए आपको 9224992249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा. और आपको आपके शहर के पेट्रोल-डीजल  का ताजा भाव पता चल जाएगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

22 minutes ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago