कैमरन एयर पॉर्क.
आज के समय में हर घर में कार से लेकर बाइक और अन्य लग्जरी गाड़ियां पाई जाती हैं. यही वजह है कि सड़कों पर वाहनों का हर समय हुजूम दिखाई देता है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा भी गांव है, जहां पर हर घर में एक प्राइवेट जेट है. इतना ही नहीं, इस गांव के लोग कहीं भी आने-जाने के लिए कार और बाइक के बजाय इन्हीं जेट का इस्तेमाल करते हैं.
अगर किसी को ऑफिस जाना है तो अपने जेट से जाता है, किसी को दूसरे शहर जाना है तब भी खुद के जेट से चल देते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा गांव है, जहां पर हर घर में प्राइवेट जेट है, तो चलिए हम आपको बताते हैं.
दरअसल, कैलिफ़ोर्निया के एल डोरैडो काउंटी में स्थित एक कैमरन एयर पार्क है. जहां पर रहने वाले सभी लोग पायलट हैं. इस गांव की स्थापना 1963 में हुई थी, इस गांव में कुल 124 घर हैं, और यहां की खासियत यही है कि यहां के निवासी खुद पायलट हैं और अपने विमानों को अपने घर के बाहर पार्क करते हैं.
बताया जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका में पायलटों की संख्या बढ़ गई थी और युद्ध के बाद कई एयरफील्डों को बंद नहीं किया गया. इन्हें बाद में रिटायर्ड पायलटों के लिए रेसिडेंशियल एयर पार्क के रूप में बदल दिया गया. कैमरन एयर पार्क भी इसी योजना का हिस्सा है, जहां रिटायर्ड पायलटों को बसाया गया.
यह भी पढ़ें- वो कौन सा फॉर्मूला था? जिसपर मुहर लगते ही हिंदी बनी थी राजभाषा, यहां जानें
यहां की सड़कें और इन्फ्रास्ट्रक्चर खास तौर पर विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग के लिए डिज़ाइन किए गए हैं. लोग अपने ऑफिस, मार्केट, या अन्य स्थानों पर जाने के लिए अपने प्लेन का ही उपयोग करते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…