दुनिया

Afghanistan: काबुल में सैन्य हवाईअड्डे के बाहर धमाका, 10 लोगों के मरने और कई के हताहत होने की खबर

Afghanistan: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार सुबह एक जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर आ रही है. हालांकि हताहतों की संख्या के बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिल पाई है.

देश के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकर द्वारा यह जानकारी दी गई है. उन्होंने बताया कि आज सुबह ही एक सैन्य हवाईअड्डे के गेट के बाहर एक जबरदस्त विस्फोट हुआ और इस हादसे में कुछ स्थानीय नागरिक मारे गए और कई घायल हुए हैं.

घटना की जांच शुरू

काबुल के सैन्य हवाई अड्डे के बाहर हुए इस धमाके में 10 लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. घटना की चांज शुरु कर दी गई है. अभी तक इस घटना की वजह या किसी के हाथ होने को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है.

मरने वालों की संख्या 10

अफगानी प्रवक्ता अब्दुल नफी ने काबुल में सैन्य हवाईअड्डे के बाहर हुए धमाके में हताहतों की संख्या का खुलासा नहीं किया, लेकिन बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या 10 है.

इसे भी पढ़ें: America And China: बाल-बाल बचे अमेरिकी और चीनी सेना के विमान, दोनों के बीच महज 10 फीट की दूरी, US ने ड्रैगन को दी चेतावनी

अभी तक किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया हैं, वहीं हमले के बाद अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

इससे पहले भी हो चुके हैं हमले

आज हुए इस विस्फोट से पहले भी अफगानिस्तान में धमाके होते रहे हैं. इससे पहले हुए विस्फोट में भी जानमाल की भारी हानि हो चुकी है. बुधवार को उत्तरी तखार प्रांत की राजधानी तालुकान शहर में भी एक विस्फोट हुआ था. इस विस्फोट में चार लोग घायल हो गए थे. जिसके तीन दिन बाद यह विस्फोट हुआ है.

अफगानिस्तान में स्थितियां दिन प्रतिदिन खराब होते जा रही है. पिछले कुछ महीनों में इस युद्धग्रस्त देश में विस्फोटों के अलावा तमाम आतंकी घटनाएं देखने को मिली है.

इसी सप्ताह सोमवार को हुए एक विस्फोट में अफगानिस्तान के उत्तरी बदख्शां प्रांत के पुलिस प्रमुख की मौत हो गई. इसके अलावा इस विस्फोट में दो अन्य लोग घायल भी हो गए थे.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago