मनोरंजन

OTT Plateform: साउथ इंडियन कंटेंट पर बढ़ा ओटीटी प्लेटफॉर्म का फोकस

OTT plateform: कोरोना कल के बाद ओटीटी साउथ के लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल किया हैं. जिसके बाद ओटीटी प्लेटफार्म अब दक्षिण भारत के कंटेंट पर ज्यादा ध्यान दे रहा है. जी5 इंडिया के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मनीष कालरा ने कहा, हिंदी और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों और शो के क्षेत्रीय भाषा संस्करणों को स्ट्रीम करने के अलावा, प्रमुख ओटीटी प्लेयर्स साउथ इंडियन मार्किट के एक हिस्से के लिए आगे बढ़ रहे हैं.

जी5 ने तमिल और तेलुगु में एक्सक्लूसिव स्लेट की घोषणा की

आने वाले वर्ष में रुझानों पर मीडिया से बात करते हुए, कालरा ने कहा, साउथ में, हमने बेहतरीन रिस्पांस पाया है. इस साल, जी5 ने तमिल और तेलुगु में एक्सक्लूसिव स्लेट की घोषणा की है. इस साल ‘अनंतम’, ‘पेपर रॉकेट’, ‘फिंगरटिप एस2’, ‘कार्तिकेय 2’, ‘बिम्बिसार’, ‘गालिवाना’, ‘ओका चिन्ना फैमिली’ जैसे टाइटल हमारे लिए सबसे सफल नाम बने.

आरआरआर’ ने कई रिकॉर्ड तोड़े

इसके अलावा, ‘आरआरआर’ ने कई रिकॉर्ड तोड़े और 1,000 मिलियन स्ट्रीमिंग मिनट प्राप्त किए और यह लॉन्च की गई सभी चार दक्षिण भारतीय भाषाओं में नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा था. हमने तेलुगु मार्किट में जबरदस्त ग्रोथ देखी. दक्षिण हमारे लिए प्रमुख बाजारों में से एक है, क्योंकि हम तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में अपने कंटेट को मजबूत करने की योजना बना रहे हैं.

दक्षिण का बाजार काफी विकसित

कालरा ने कहा कि क्रॉस-इंडस्ट्री सहयोग से दर्शकों को बेहतर पेशकश मिलेगी. दक्षिण का बाजार काफी विकसित है. उपभोक्ताओं की स्थानीय भाषाओं के साथ-साथ हिंदी कंटेट में भी अच्छी रुचि है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दक्षिण भारतीय कंटेंट की लोकप्रियता उत्साहजनक रही है. हमने दक्षिण के प्रमुख कंटेट क्रेटर्स और टैलेंट के साथ सहयोग किया है और हम पूरे क्षेत्र में अधिक इंडस्ट्री-वाइड कोलेब्रेशन देखेंगे.

ओटीटी प्लेटफॉर्म को हतर बनाने के लिए एक्सपेरिमेंट

उन्होंने कहा कि भले ही क्षेत्रीय दर्शकों को गैर-स्थानीय कंटेंट पसंद आ रहे है, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म को स्थानीय दर्शकों की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरना होगा. कालरा ने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्मों की सफलता क्षेत्रों और भाषाओं में रचनात्मक सहयोग में निहित है. उन्होंने कहा, आने वाले साल में ज्यादा से ज्यादा एक्सपेरिमेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म को और भी बेहतर बनाने के लिए किए जाएंगे.

कालरा ने कहा, 2023 में, हम निश्चित रूप से विभिन्न क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा एक्सपेरिमेंट देखेंगे, जिसमें मूल्य निर्धारण (विज्ञापन-आधारित, हाइब्रिड और प्रीमियम मॉडल), एवीओडी ऑडियंस के लिए सैंपलिंग और कई प्लॉट्स और स्टोरीलाइन समेत कंटेंट, फॉर्मेट्स और दर्शकों के साथ जुड़ने के रचनात्मक तरीके शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

जब फ्लैट तैयार हैं, तो कब्जा देने में देरी क्यों? सुप्रीम कोर्ट का आम्रपाली हाउसिंग से कड़ा सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में रिसीवर आर. वेंकटरमणी से जिम्मेदारी जारी रखने…

58 seconds ago

विकसित भारत 2047: आज जन्म लेने वाले बच्चे का भविष्य कैसा होगा? शिक्षा, रोजगार से लेकर तकनीक तक बदल जाएगी जिंदगी

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के तहत आज…

4 minutes ago

कामदा एकादशी: भक्ति की शक्ति और श्राप से मुक्ति

Kamada Ekadashi: कामदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन ललिता और ललित की…

8 minutes ago

पापमोचनी एकादशी: मेधावी और मंजुघोषा की कथा, व्रत का महत्व और पूजा विधि

Papamochani Ekadashi: पापमोचनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. मेधावी ऋषि और अप्सरा मंजुघोषा की…

17 minutes ago

योगिनी एकादशी: श्राप से मुक्ति और प्रायश्चित की अनूठी कहानी, जानें महत्व और पूजा के नियम

जानिए योगिनी एकादशी की कथा, इसका महत्व, व्रत के नियम और जीवन से जुड़े खास…

55 minutes ago

क्यों भैरवनाथ के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है माता वैष्णो देवी की यात्रा? जानें माता द्वारा दिए गए वरदान की पूर्ण कथा

Vaishno Devi की तीर्थयात्रा पवित्र गुफा में दर्शन के बाद भैरवनाथ मंदिर में माथा टेकने…

59 minutes ago