अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
US: राष्ट्रपति जो बाइडेन को धमकी देने वाले शख्स को FBI ने ठिकाना लगा दिया है. आरोपी यूटा का रहने वाला था. उसके पास कई खतरनाक हथियार भी थे. अब एफबीआई एजेंटों ने कार्रवाई करते हुए गोली मार दी. एफबीआई ने एक बयान में कहा, “एजेंटों ने क्रेग डेलीव रॉबर्टसन के घर पहुंचे थे, जहां उसने लोगीबारी शुरु कर दी. करीब 6:15 बजे गोलीबारी हुई. जवाबी कार्रवाई में आरोपी मारा गया. बता दें कि रॉबर्टसन ने एक ऑनलाइन पोस्ट में बाइडेन को जान से मारने की धमकी दी थी.
एफबीआई ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई, लेकिन उसके पास कई खतरनाक हथियार थे. एजेंट जब उसके घर पहुंची तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद मुठभेड़ में गोली लगने के बाद उसकी मौत हो गई.
बता दें कि इससे पहले अमेरिका के फ्लोरिडा में 39 वर्षीय एक नर्स को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. सीएनएन रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की जांच के बाद निवियाने पेटिट फेल्प्स को गिरफ्तार किया गया. कमला हैरिस (56) अमेरिका की उपराष्ट्रपति के रूप में चुनी गई पहली महिला, पहली ब्लैक अमेरिकन और पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकन हैं.
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…
तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…
INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…
रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…
मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…