दुनिया

Ecuador Firing: इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियों की गोली मारकर हत्या, अंधाधुंध फायरिंग का वीडियो वायरल

दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. फर्नांडो विलाविसेंशियों एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलकर अपनी कार में बैठ रहे थे. तबभी हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में गोली लगने के बाद फर्नांडो विलाविसेंशियों घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हमले का वीडियो वायरल

फर्नांडो विलाविसेंशियों पर हुए जानलेना हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. जिसमें हमलावर फायरिंग कर रहे हैं. गोली चलते ही वहां पर अफरा-तफरी मच गई. हमले में एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई.

रैली से निकलने के दौरान हुआ हमला

अमेरिकी अखबार द वाशिंगटन पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक, फर्नांडो विलाविसेंशियों क्विटो के एक हाई स्कूल में रैली को संबोधित करने के बाद निकल रहे थे. तभी उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. जिसमें फर्नांडो विलाविसेंशियों बुरी तरह से घायल हो गए. उन्हें नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस के डिप्टी कमांडर जनरल मैनुअल इनिग्वेज के हवाले से बताया गया कि हमले में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ है. हमलावरों ने फायरिंग के बाद हैंड ग्रेनेड से भी हमला किया, लेकिन ग्रेनेड में धमाका नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: राजघाट पर पहलवानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, दोबारा सांसद के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी!

बता दें कि फर्नांडो विलाविसेंशियों मई महीने में भंग होने से पहले इक्वाडोर की नेशनल असेंबली के सदस्य थे. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इक्वाडोर सामूहिक हिंसा के रिकॉर्ड स्तर का सामना कर रहा है. नशीले पदार्थों की तस्करी अपने चरम पर है. राष्ट्रपति गुइलेर्मो लास्सो ने नेशनल असेंबली को भंग करने और महाभियोग से बचने के बाद चुनाव का ऐलान कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

14 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

17 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

32 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

34 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

46 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

52 minutes ago