दुनिया

US में नहीं थम रही गोलीबारी, अब कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत

United States: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बंदूकधारी ने अचानक से हमला करते हुए सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है. वहीं इस वारदात में पुलिस ने बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या करने वाले की पहचान स्थानीय निवासी झाओ चुनली के रूप में की गई है, जिसकी उम्र 67 वर्ष बताई जा रही है. हालांकि, हमला किस वजह से किया गया है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है.

बताया जा रहा है कि अमेरिका में विगत कुछ दिनों में इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. दो दिन पहले ही अमेरिकी राज्य में गोलीबारी की एक और घटना सामने आई थी. इसमें भी 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने हमलावर के पास से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद किया है. आशंका जताई जा रही है कि इसका इस्तेमाल हमले में किया गया था. इस हमले में घायल एक व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है.

अमेरिका में 3 दिन में 3 वारदात

अमेरिका में हाल में घटी दोनों घटनाएं कैलिफोर्निया की हैं. दोनों घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं इन घटनाओं में कई लोग घायल भी हो चुके हैं. वहीं एक वारदात अमेरिकी शहर आयोवा के स्कूल में हुई थी. इस घटना में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि एक टीचर की हालत नाजुक बताई  जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Pakistan Power Crisis: पाकिस्तान में छाया अंधेरा, बिजली की बचत करना पड़ा भारी, इस्लामाबाद समेत तमाम शहरों के लोग हुए बेहाल

क्या अमेरिका का गन कल्चर है इसके लिए जिम्मेदार ?

आपको बता दें कि अमेरिका में गन कल्चर बेहद ही आम है. अमेरिका में आम लोगों के पास दुनिया में सबसे अधिक बंदूके हैं. कोरोना महामारी में तो हर पांच में से एक परिवार ने बंदूक खरीदी है. जानकारी के मुताबिक करीब 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं.

अमेरिका जैसे बड़े देश में गन रखने से जुड़ा कानून बेहद ही लचीला है. यहां आपको गन का लाइसेंस रखने की भी जरूरत नहीं है. मानसिक तनाव के कारण आये दिन छोटी-छोटी बातों पर लोग गन निकले में बिल्कुल देरी नहीं करते है. गन कल्चर अमेरिका की संस्कृति का अहम अंग बनते जा रहा है. लेकिन सवाल ये है की इन वारदातों के बीचे क्या ऐसे कल्चर ही जिम्मेदार हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

4 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

21 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

24 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

31 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago