(प्रतीकात्मक फोटो)
Flydubai Aircraft: काठमांडू हवाई अड्डे से सोमवार को 160 से अधिक यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाला फ्लाईदुबई (Fly Dubai) का विमान मंगलवार सुबह दुबई में सुरक्षित उतरा. सरकारी नेपाल टेलीविजन ने यह जानकारी दी.
हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार, विमान ने सोमवार को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी थी जिसके तुरंत बाद उसके एक इंजन में खराबी आ गयी थी. विमान ने कुछ वक्त तक धारके में आसमान में चक्कर लगाए. पायलटों ने बाद में कंट्रोल टॉवर से कहा कि सभी संकेतक सामान्य होने का पता चलने के बाद वे आगे बढ़ेंगे.
नेपाल टेलीविजन ने मंगलवार को कहा, ‘‘फ्लाईदुबई विमान दुबई में सुरक्षित उतरा.’’ संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री सुदान किराती ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था कि फ्लाईदुबई विमान सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य के लिए उड़ान भर रहा है और उन्होंने सभी से चिंता न करने का आग्रह किया.
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने सोमवार को ट्वीट में कहा, ‘‘फ्लाईदुबई की उड़ान संख्या 576 (बोइंग 737-800) काठमांडू से दुबई की उड़ान अभी सामान्य है और उड़ान योजना के अनुसार अपने गंतव्य दुबई के लिए आगे बढ़ रही है.’’
ये भी पढ़ें: नेपाल से उड़ान भरते ही Fly Dubai की फ्लाइट के इंजन में लगी आग, काठमांडू एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
विमान में 50 नेपाली नागरिकों समेत 160 से अधिक लोग सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने पहले दावा किया था कि उन्होंने काठमांडू में आसमान में विमान में आग लगते हुए देखी.
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…
Bengaluru Rent 2BHK : बेंगलुरु में एक रेडिट यूजर ने ₹70,000 मासिक किराए वाले 2BHK…
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…