Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“बौनों के बीच तनकर खड़ी हैं प्रियंका गांधी…”, कांग्रेस सांसद के फिलिस्तीनी बैग पर Pakistan से आया बड़ा बयान, जानें पूर्व मंत्री ने क्या कहा?

प्रियंका गांधी ने गाजा में इजराइल की कार्रवाई के खिलाफ अपनी आवाज को निरंतर मजबूत किया है. वह इस मुद्दे पर लगातार सक्रिय रही हैं.

Priyanka Gandhi

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी.

लोकसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी एक बैग लेकर पहुंचीं, जिसपर फिलिस्तीन लिखा था, जो अब चर्चा में आ गया है. इस बैग पर भारत से लेकर पाकिस्तान तक, प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि बौनों के बीच प्रियंका गांधी तनकर खड़ी हैं. पाकिस्तान में आज तक किसी सांसद ने इतनी हिम्मत नहीं दिखाई.

फवाद चौधरी ने एक्स पर किया पोस्ट

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हसन चौधरी ने इस घटना की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रियंका गांधी की तस्वीर शेयर कीहै, जिसमें उन्होंने लिखा है कि “जवाहरलाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? बौनों के बीच प्रियंका गांधी तनकर खड़ी हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान में आज तक किसी सांसद ने ऐसा साहस नहीं दिखाया.”

संसद में Palestine लिखा बैग लेकर पहुंचीं

बता दें कि प्रियंका गांधी ने इस बैग के माध्यम से फिलिस्तीन के लोगों के प्रति अपनी एकजुटता और समर्थन को प्रदर्शित किया. बैग पर फिलिस्तीन लिखा हुआ था और उसमें तरबूज जैसा प्रतीक था, जो फिलिस्तीनी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. तरबूज का चित्र अक्सर फिलिस्तीनी एकजुटता का प्रतीक होता है, जिसका उपयोग इस क्षेत्र के लोग अपने संघर्ष को दिखाने के लिए करते हैं.

फिलिस्तान का करती रही हैं समर्थन

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने गाजा में इजराइल की कार्रवाई के खिलाफ अपनी आवाज को निरंतर मजबूत किया है. वह इस मुद्दे पर लगातार सक्रिय रही हैं, और अक्टूबर में गाजा में बढ़ती मौतों को लेकर इजराइल पर कड़ी आलोचना की थी. प्रियंका ने कहा था कि गाजा में इजराइल की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर रही है, जिसमें हजारों निर्दोष लोग मारे गए हैं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी का संसद में फिलिस्तीन लिखे हैंडबैग लेकर आने पर BJP ने कहा- घोर सांप्रदायिक दिखावा

बीजेपी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

हालांकि, प्रियंका गांधी के इस कदम पर बीजेपी के नेता संबित पात्रा ने आलोचना की. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति अपनाता है, और चुनावों में उनकी हार का कारण यही तुष्टीकरण की राजनीति है. प्रियंका गांधी के हालिया वायनाड चुनावी जीत पर फिलिस्तीन दूतावास के प्रतिनिधि अबेद एलराज़ेग ने भी उन्हें बधाई दी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest