दुनिया

America: क्या राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप? Porn Star को चोरी-छिपे पैसे देने के आरोप में पाए गए दोषी

Donald Trump Hush Money Case: डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन्हें किसी अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है. न्यूयॉर्क की एक जूरी ने उन्हें चुप रहने के लिए पैसे देने के मामले (Hush Money Case) से संबंधित सभी आरोपों में दोषी पाया है.

जूरी ने उन्हें पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स (Stormy Daniels) को चुप कराने के लिए किए गए भुगतान को छिपाने के लिए व्यवसाय के रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के सभी 34 मामलों दोषी पाया.

पोर्न स्टार ने आरोप लगाया था कि उनके बीच यौन संबंध थे. हालांकि, अमेरिकी कानून उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने या निर्वाचित होने से नहीं रोकता. उनके खिलाफ लंबित चार आपराधिक मामलों में से यह पहला मामला है, जिसका फैसला आया है.

ये सजा का प्रावधान

77 वर्षीय रिपब्लिकन ट्रंप को बिना जमानत के रिहा कर दिया गया था. हालांकि इस मामले में सजा होने के बाद अब वह एक अपराधी हैं. यह एक ऐतिहासिक और चौंकाने वाली घटना है, वह भी एक ऐसे देश में जहां राष्ट्रपतियों को अक्सर दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बताया जाता है.

ट्रंप पर आरोप था कि उन्होंने पोर्न स्टार को चुप रहने के लिए पैसे दिए और इसके लिए अपने व्यापारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी की. उन्होंने वकील माइकल कोहेन को दिए गए कानूनी खर्च के रूप में इस पैसे को दिखाया, जो न्यूयॉर्क राज्य के कानून के तहत एक अपराध है.

सैद्धांतिक रूप से उन्हें 34 में से हर मामले में चार साल की सजा हो सकती है, लेकिन उन्हें प्रोबेशन (निगरानी के तहत अच्छे व्यवहार की अवधि के अधीन हिरासत से अपराधी की रिहाई) मिलने की संभावना अधिक है.

ट्रंप ने मुकदमे को धांधली बताया

हालांकि, ट्रंप को नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में शामिल होने से नहीं रोका गया है – भले ही वह जेल चले जाएं. सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद ट्रंप ने विरोध जताते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘मैं एक निर्दोष व्यक्ति हूं’. उन्होंने कसम खाई कि ‘असली फैसला’ मतदाताओं से आएगा. उन्होंने मुकदमे को ‘धांधली’ और ‘अपमानजनक’ करार दिया.

ट्रंप पर 2020 के चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा जीते गए नतीजों को पलटने की साजिश रचने और ह्वाइट हाउस छोड़ने के बाद गुप्त दस्तावेजों को जमा करने के संघीय और राज्य स्तर के आरोप भी हैं. हालांकि, इन मुकदमों, जो कहीं ज्यादा गंभीर कथित अपराधों से संबंधित हैं, की सुनवाई राष्ट्रपति चुनाव से पहले शुरू होने की संभावना नहीं है.

11 जुलाई को सुनाई जाएगी सजा

अगर उन्हें जेल की सजा सुनाई जाती है, तो भी वे बाहर रह सकते हैं और हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं. अदालत से बाहर निकलते हुए ट्रंप ने कहा, ‘यह धांधली वाला मुकदमा था. यह अभी खत्म नहीं हुआ है.’


यह भी पढ़ें- PAKISTAN: आतंकियों के निशाने पर Girls School, वजीरिस्तान के विद्यालय में लगाई आग, 1 माह में तीसरी घटना


जज जुआन मर्चेन ने 11 जुलाई को सजा सुनाने की तारीख तय की, जो मिल्वॉकी में रिपब्लिकन पार्टी कन्वेंशन से ठीक चार दिन पहले है. इसमें उन्हें औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया जाएगा. ट्रंप ने कहा कि असली फैसला नवंबर में होगा, जब राष्ट्रपति चुनाव होंगे.

अगर ट्रंप को जेल की सजा मिलती है और उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया जाता है और जेल भेजने का आदेश दिया जाता है, तो उनके साथ सीक्रेट सर्विस एजेंट भी होंगे, क्योंकि कानून के अनुसार उन्हें जेल में भी सुरक्षा मिलेगी.

क्या है मामला

ट्रंप को 2016 के चुनाव की पूर्व संध्या पर डेनियल्स को दिए गए 1,30,000 अमेरिकी डॉलर के भुगतान के संबंध में अपने वकील माइकल कोहेन को प्रतिपूर्ति (Reimburse) करने के लिए व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का दोषी ठहराया गया था. तब डेनियल्स ने यह दावा किया था कि उनके साथ (ट्रंप) यौन संबंध थे. यह हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ ट्रंप के अभियान के लिए घातक साबित हो सकता था.

इस मुकदमे में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स की लंबी गवाही शामिल थी, जिनका वास्तविक नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है और जिन्होंने अदालत में विस्तार से बताया कि 2006 में विवाहित ट्रंप के साथ उनका यौन संबंध था. अभियोजकों ने सफलतापूर्वक यह मामला प्रस्तुत किया कि चुप रहने के लिए पैसे लेना तथा भुगतान को अवैध रूप से छुपाना मतदाताओं को ट्रंप के व्यवहार के बारे में जानने से रोकने के लिए एक व्यापक अपराध का हिस्सा था.

कोहेन मामले के मुख्य गवाह थे, जिन्होंने अपने पुराने बॉस को धोखा दिया था, ने फैसले को ‘जवाबदेही और कानून के शासन के लिए एक महत्वपूर्ण दिन’ कहा. ट्रंप ने स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ किसी भी यौन संबंध से इनकार किया है, लेकिन अपने बचाव में गवाही नहीं दी. उनके वकीलों ने तर्क दिया कि पोर्न स्टार को किए गए सभी भुगतान पूरी तरह से कानूनी थे.

सजा से वोट पर नहीं पड़ेगा प्रभाव

अमेरिकी पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस द्वारा प्रायोजित एक सर्वे से पता चला कि 67 प्रतिशत मतदाताओं ने कहा कि उनकी सजा उनके वोट को प्रभावित नहीं करेगी. ट्रंप और बाइडेन सर्वे में बराबर पर चल रहे हैं.

बाइडेन अभियान के प्रवक्ता माइकल टायलर ने कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप को ओवल ऑफिस से बाहर रखने का केवल एक ही तरीका है- चुनाव में हराना. ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार होंगे.’ प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन, जो रिपब्लिकन हैं, ने कहा, ‘आज अमेरिकी इतिहास का एक शर्मनाक दिन है.’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

8 minutes ago

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

32 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

33 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

44 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

45 minutes ago