G20 Summit: इंडोनेशिया के बाली में जी 20 सम्मेलन में अमेरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सीढ़ियों पर लड़खड़ा गए. गनीमत ये रही की उनके साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो भी चल रहे थे. बाइडेन को लड़खड़ाता देख राष्ट्रपति जोको उन्हें थाम लिया, जिससे वो गिरते-गिरते बच गए.
अमेरीकी राष्ट्रपति बाइडेन और इडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको घटना के समय बाली में एक मैन्ग्रोव जंगल का दौरा करने पहुंचे थे। उसी समय सीढ़ियों पर जो बाइडेन का पांव अटक गया। हालांकि राष्ट्रपति जोको ने समय रहते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का हाथ थाम लिया, जिसके चलते वो गिरने से बच गए।
हालांकि, इस घटना से पहले पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने मैंग्रोव वन पौधे लगाए और पानी दिया। जब अमेरिकी राष्ट्रपति वहां पहुंचे तो उन्होंने विश्व नेताओं के बीच बैठे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सैल्यूट किया। वहीं, पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।
आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति लड़खड़ा गए हों, इसके पहले भी कई बार वो लड़खड़ा चुके हैं। पिछले साल जो बाइडेन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बाइडेन विमान की सीढ़ियां चढ़ते समय तीन बार लड़खड़ा गए थे। इस दौरान वो सीढ़ियां चढ़ते हुए तीन बार गिरे भी थे। हालांकि, चोट नहीं आई थी।
इसके अलावा, जो बाइडेन इस साल अपने फैमली के साथ डेलावेयर में छुट्टियां मना रहे थे, तब भी एक वीडियो वायरल हुआ था। इस दौरान उन्होंने साइकिल की सवारी की, साइकिल चलाते वक्त जैसे ही वे एक जगह रुके पैडल में उनका पैर फंस गया और वे लड़खड़ाकर गिर पड़े थे।
ये भी पढ़ें : G-20 Summit: PM मोदी ने की यूक्रेन में युद्धविराम की वकालत, बोले- जी20 से काफी उम्मीदें
इंडोनेशिया के बाली में मंगलवार को वार्षिक जी 20 सम्मेलन (G20 Summit) की शुरुआत हुई, ये शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर को आयोजित हो रहा है। इसमें कई वैश्विक नेता शिरकत कर रहे हैं। सम्मेलन में कोविड-19 वैश्विक महामारी और यूक्रेन पर रूस के हमले से उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।
फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…
Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक…
Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…
PM Modi 25 Years in Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25…
Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…