गौतम अडानी और एलन मस्क ने एक दिन में गवांए 2 लाख करोड़ रुपये, जानिए इनकी कंपनियों के शेयर्स के हाल

ये कहावत तो आपने जरूर ही सुनी होगी की धन-दौलत कभी किसी की नहीं होती. आज ये कहावत सही साबित हो गयी . दुनिया के सबसे बडे अरबपतियो में शुमार एलन मस्क और गौतम अडानी को भी यह नहीं पता था कि उन्हें एक दिन के भीतर इतना बड़ा नुकसान झेलना होगा. सिर्फ एक दिन में एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति 25.1 अरब डॉलर घट गई. यह रकम इतनी बड़ी है कि एक छोटे देश के लिए ये सालभर का बजट  होता है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें कितना बड़ा नुकसान हुआ है.

एक दिन में अडानी को 9.67 अरब डॉलर का झटका

अडानी ग्रुप की कंपनियों अडानी पावर, अडानी विल्मर, अडानी इंटर प्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, अडानी ग्रीन और अडानी टोट गैस के शेयर सोमवार को औंधेमुंह धडाम से गिर गए. इसका सीधा असर उनकी संपत्ति पर पड़ा और एक ही दिन में उन्होंने 9.67 अरब डॉलर गंवा दिए है. इसका असर उनकी रैंकिंग पर भी पड़ा और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में वह बर्नार्ड अर्नाल्ट से पिछड़ कर चौथे स्थान पर आ गए हैं.अडानी के करियर में ये अब तक का सबसे बड़ा नुकसान उनको हुआ है.

अब इस लिस्ट में एलन मस्क 223 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ पहले, जेफ बेजोस कुल संपत्ति 139 अरब डॉलर के साथ दूसरे और बर्नार्ड अर्नाल्ट 130 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं. अडानी की संपत्ति अब केवल 120 अरब डॉलर रह गई है. मुकेश अंबानी की दौलत 81.9 अरब डॉलर के साथ 10वें स्थान पर आ चुकी है.

एलन मस्क 15.5 अरब डॉलर का झटका

शेयरों के गिरने के कारण दुनिया के रईस नंबर 1 एलन मस्क की संपत्ति में भी 15.5 अरब डॉलर की सेंध लगी है. उनकी कंपनी टेस्ला के शेयर सोमवार को 8.61 फीसदी गिरकर बंद हुए थे. फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में सोमवार को गौतम अडानी और एलन मस्क टॉल लूजर  बने रहे. दोनों की संपत्ति में 25.1 अरब डॉलर की कमी हुई है.

औंधे मुंह गिरे अडानी ग्रुप के शेयर

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर सोमवार को औंधेमुंह गिरे. एटीजीएल 7.90 फीसद टूटकर 3076 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. तो अडानी पावर 4.99 पर्सेंट की लोअर सर्किट के साथ 354.85 रुपये पर बंद हुआ. अडानी विल्मर में 5 फीसद का लोअर सर्किट लगा और यह 717.75 रुपये पर बंद हुआ था. जबकि अडानी इंटर प्राइजेज 8.42 पर्सेंट टूटकर 3164.75 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं, अडानी पोर्ट की बात करें तो यह 4.35 फीसद टूटकर 784.95 और अडानी ग्रीन एनर्जी 7.65 फीसद लुढ़ककर 2087.85 रुपये पर बंद हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago