एलन मस्क
Twitter Update: ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट के टेकओवर के बाद से कई बदलाव किए हैं. वह लगातार किसी न किसी खबर को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. ट्विटर की ब्लू टिक पॉलिसी में बदलाव को लेकर भी वह चर्चाओं में हैं. वहीं, अब ट्विटर की वर्ड लिमिट में बदलाव की नयी जानकारी मिल रही है. लंबे समय से लोगों की वर्ड लिमिट को लेकर शिकायत थी. जो अब पूरी होने वाली है. बहुत जल्द यूजर्स को इसका लाभ मिलने वाला है. एलन मस्क ने यह जानकारी ट्वीट के ज़रिए साझा की है.
एलन मस्क ने एक ट्वीट के जरिए यह कन्फर्म किया है कि ट्विटर की वर्ड लिमिट को बढ़ाकर 4000 किया जाएगा. पहले ट्विटर की वर्ड लिमिट 280 थी, लेकिन अब एलन मस्क इसे बढ़ाकर 4000 करने के लिए तैयार है. अगर वर्ड लिमिट 4000 पर पहुंच जाती है तो आप ट्विटर पर पूरा एक निबंध लिख सकेंगे. ट्विटर पर एक शख्स ने ट्वीट के माध्यम से एलन मस्क से सवाल किया. सवाल करने वाले शख्स का नाम ओबारे है. इस ओबारे नाम के एक ट्विटर यूजर ने एलन मस्क से पूछा कि क्या ट्विटर ने कैरेक्टर लिमिट को 280 से बढ़ाकर 4000 कर दिया है? एलन मस्क ने इस सवाल का जवाब दिया, और जवाब ‘हां’ में था.
ये भी पढ़ें: Elon Musk पर छंटनी में महिलाओं को टारगेट करने का आरोप, दर्ज हुआ Twitter के मालिक के खिलाफ केस
ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सेवा में सुधार करेगा
ट्विटर ने ट्वीट के माध्यम से अपने यूजर्स को जानकारी दी है कि वह अपनी ब्लू टिक सब्सक्रिप्सन पॉलिसी में सुधार करेगा. ट्विटर ने एपल यूजर्स को बड़ा झटका दिया है. हालांकि एपल यूजर्स को ज्यादा कीमत चुकानी होगी. एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 11 डॉलर प्रति माह एपल यूजर्स के लिए रखी है. वहीं, वेब यूजर्स के लिए कीमत 8 डॉलर प्रति माह ही है. ब्लू सब्सक्रिप्शन यूजर्स को मिलेंगी कुछ खास विशेषताएँ. जैसे कि ट्वीट एडिट करना, 1080p वीडियो अपलोड करना और साथ ही अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए ब्लू टिक हासिल करने की अनुमति देगा. लेकिन एपल यूजर्स से अधिक शुल्क क्यों लिया जा रहा है? से जुड़ा सवाल होने पर ट्विटर की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है.
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…
Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…