मनोरंजन

Shah Rukh Khan: पठान की रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे शाहरुख खान, टेका माथा

Shah Rukh Khan Visited Vaishno Devi Temple: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. किंग खान 4 साल बाद इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं. ‘पठान’ की रिलीज से पहले एक्टर को जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi) के दर्शन करते हुए देखा गया. इसका एक वीडियो सामने आया है.

शाहरुख खान ने किए वैष्णो देवी के दर्शन

शाहरुख खान के फैन क्लब से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें शाहरुख खान को वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं. वह अपने ढेर सारे बॉडीगार्ड्स से घिरे हुए हैं. इस दौरान उन्हें ब्लैक कलर की हुडी में देखे गए. उन्होंने अपना चेहरा ढक रखा था. सेलिब्रिटी होने के बावजूद उन्होंने पैदल ही मंदिर की यात्रा की. किंग खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को एक्टर का ये अंदाज पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें- Drishyam 2 Box Office Collection: ‘गोलमाल अगेन’ से आगे निकली ‘दृश्यम 2’, जानिए फिल्म ने की अब तक कितनी कमाई

मक्का में शाहरुख ने किया था उमराह

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Movies) ब्लैक कलर की जैकेट और चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं. शाहरुख खान का फोटो देखकर उनके फैंस खुश हो रहे हैं. बता दें कुछ ही दिनों पहले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Macca Umrah) ने मक्का में उमराह किया था. वैष्णो देवी से पहले शाहरुख खान मक्का भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने उमराह किया था. इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी. इस दौरान एक्टर को व्हाइट कपड़े और मास्क लगाए हुए देखा गया था. वह यहां भी अपने गार्ड्स से घिरे हुए नजर आ रहे है.

पठान की रिलीज डेट

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ (Besharam Rang) 12 दिसंबर 2022 को रिलीज कर दिया गया. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी लीड रोल में हैं. फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है.

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में

‘पठान’ के अलावा शाहरुख खान कई और फिल्मों में दिखाई देंगे. उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘जवान’ और ‘डंकी’ भी है. इसके अलावा वह सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में कैमियो रोल करते नजर आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

42 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

59 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

59 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago