एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पेशी के लिए कोर्ट पहुंचीं
Money Laundering Case: श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस आज दिल्ली की पटियाला कोर्ट में पेश होने पहुंचीं. जैकलीन के साथ उनके वकील प्रशांत पाटिल और शक्ति पांडे भी मौजूद हैं. इस मामले में आज आरोपों पर विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक के कोर्ट में बहस होनी है. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष अपनी दलीलें कोर्ट के सामने रखेगा. इससे पहले अदालत ने जैकलीन को जमानत पर छोड़ा था. उनके खिलाफ सुकेश चंद्रशेखर से महंगे तोहफ़े लेने का आरोप है. उनके खिलाफ अतिरिक्त चार्जशीट दाखिल की गई थी.
जैकलीन फर्नांडिस ने धारा 164 के अंतर्गत पटियाला कोर्ट में बयान दिया. EOW (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) सूत्रों के अनुसार , जैकलीन ने कहा की वो इस केस से जुडे कुछ नए और जरूरी खुलासे करना चाहती हैं. इसके बाद EOW की टीम ने जैकलीन का स्टेटमेंट न्यायाधीश के सामने रिकॉर्ड करवाया है.
ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan: पठान की रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे शाहरुख खान, टेका माथा
फिलहाल, ये अभी तक पता नहीं चल पाया है कि जैकलीन ने मनी लॉन्ड्रिंग केस और महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर क्या कहा है ? प्रश्न ये भी है कि क्या एक्ट्रेस जैकलीन का बयान महाठग के विरोध में है या फिर जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर के बचाव में कोईबयान दिया है.
इससे पहले 24 नवंबर को अभियोजन पक्ष द्वारा आरोप बिंदु पर बहस तैयार करने के लिए समय मांगे जाने के बाद दिल्ली की अदालत ने मामले में बहस 12 दिसंबर के लिए स्थगित कर दी थी. बॉलीवुड अभिनेत्री को कथित तौर पर 15 नवंबर को इस आधार पर नियमित जमानत दी गई थी कि जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था, जो स्पष्ट रूप से इसे जमानत देने का मामला बनाता है.
जैकलीन को विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने 2 लाख रुपये के निजी मुचलके पर इस शर्त पर राहत दी थी कि वह अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेगीं, और ईडी द्वारा पूछे जाने पर उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश दिया. बाद में निजी मुचलका भरने पर वह संक्षिप्त कार्यवाही के दौरान अदालत के समक्ष पेश भी हुईं.
सप्लीमेंट्री चार्जशीट में पहली बार जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी के रूप में नामित किया गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी रिपोर्ट में सुकेश चंद्रशेखर पर कई हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों को धोखा देने का आरोप है. सुकेश फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं.
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…
Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…