हमास का डिप्टी कमांडर सालेह
Israel-Hamas War: इजराइल और हमास युद्ध को तकरीबन दो महीने 10 दिन हो चुके हैं. जंग में गाजा पूरी तरह से तबाह हो चुका है. वहीं अब गाजा मे्ं इजरायली सेना लगातार ग्राउंड ऑपरेशन में जुटी हुई है. हमास हमलों के बाद से इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर बमबारी कर रहा है. जिसमें अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. गाजा में स्थित हमास के ठिकानों को IDF निशाना बना रही है. वहीं बेरूत में हमास के डिप्टी लीडर सालेह अल-अरूरी की मौत होने की खबर आई है.
हमास ने की अरूरी की मौत की पुष्टि
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इजरायली सेना ने जहां इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है वहीं हमास ने अरूरी की मौत की पुष्टि कर दी है. हमास पोलित ब्यूरो के सदस्य इज्जत अल-शार्क ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘कायरतापूर्ण हत्या’ बताया है. हमास के पोलित ब्यूरों में वरिष्ठ अधिकारी थे. पिछले साल अरूरी पर अमेरिका ने पांच मिलियन डॉलर का इनाम भी रखा था.
हमास कार्यालय पर इजरायल का ड्रोन हमला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इजरायली ड्रोन ने मंगलवार की रात दहियाह में स्थित हमास कार्यालय पर ड्रोन से हमला किया था. हमले में छह लोग मारे गए. जिसमें हमास का कमांडर सालेह-अल-अरूरी भी शामिल था. वहीं इस हमले में एक डॉक्टर भी मारा गया है. इस हमले के बाद से ही गाजा में हमास और इजरायल के युद्ध में एक नया मोड़ आ गया है.
इसे भी पढ़ें: New York Blast: न्यूयॉर्क सिटी में कई धमाकों से मची सनसनी, मौके पर मौजूद पुलिस कर रही जांच
हिजबुल्ला सरगना ने दी धमकी
हमास द्वारा अरूरी की हत्या की पुष्टि के बाद हिजबुल्ला सरगना सैयद हसन नसरल्लाह ने इजरायल को धमकी दी है. नसरल्लाह ने कहा है कि इजरायल का हाथ साबित होने पर लड़ाई और तेज की जाएगी. हमास के अक्सा रेडियो ने भी सालेह के मारे जाने की सूचना दी है. सालेह के मारे जाने का असर बंधकों की रिहाई पर भी पड़ेगा. युद्धविराम और बंधकों की रिहाई पर को लेकर हमास फिर से अपने पुराने रुख पर लौट आया है. ऐसे में चल रही वार्ता प्रभावित होगी.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…