Hamas israel war
Israel Hamas War: हमास और इजरायल के बीच भीषण युद्ध जारी है. दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर जमकर बम बरसाए जा रहे हैं. इस बीच इजरायल ने सीरिया के दो एयरपोर्ट को निशाना बनाया है. इजरायली सेना ने दमिश्क और अलेप्पो हवाईअड्डों पर रॉकेट दागे हैं. अटकलें लगाई जा रही हैं कि इजरायली सेना ने यह कार्रवाई ईरान से हमास के लिए लाए जा रहे हथियारों को निशाना बनाने के लिए किया है.
सीरिया के सरकारी टीवी चैनल के मुताबिक, गुरुवार दोपहर 1: 50 बजे इजरायल ने अलेप्पो और दमिश्क एयरपोर्ट पर हमला किया, जिससे हवाईपट्टी को नुकसान पहुंचा है. यह हमला गाजा में इजरायल के अपराध से दुनिया का ध्यान भटकाने का प्रयास है.
बता दें कि हमास और इजरायल के बीच संघर्ष में अब तक 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इजरायली सेना गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों को चुन-चुनकर खत्म कर रही है. बंकरों पर बम बरसाए जा रहे हैं. इजरायल ने गाजा जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है. शहर की बिजली काट दी गई है. दाना-पानी तक बंद कर दिया है. धीरे-धीरे शहर खंड्हर में तब्दील हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: तीन मोर्चों से अकेले लड़ रहा है इजरायल, गाजा से लेबनान और समंदर तक से हो रहे हमले
हमास एक फिलिस्तीनी इस्लामी आतंकवादी समूह है जो गाजा पट्टी पर शासन करता है. हमास ने इजराइल के विनाश की शपथ ली है और 2007 में गाजा में सत्ता संभालने के बाद से उसने इजराइल के साथ कई युद्ध लड़े हैं. हमास ने कई दफा इजरायल पर ताबड़तोड़ रॉकेट दागे हैं. इज़राइल ने भी हमास पर बार-बार हवाई हमले किए हैं. हमास को इज़राइल, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के साथ-साथ अन्य शक्तियों द्वारा एक आतंकवादी समूह नामित किया गया है. हमास को ईरान का समर्थन प्राप्त है जो उसे धन मुहैया कराता है और हथियार मुहैया कराता है.
बता दें कि फिलिस्तीन के हमास और इजरायल में जंग के बीच दुनिया लगभग दो खेमे में बंट गई है. अमेरिका, फ्रांस और यूके ने इजरायल का साथ दिया है. वहीं ईरान ने फिलिस्तीन को खुला समर्थन दिया है. ईरान ने हमास को इस हमले के लिए बधाई दी है. कतर ने इजरायली सेना को फिलिस्तानी लोगों के साथ हिंसा करने का जिम्मेदार ठहराया है तो पाकिस्तान ने भी इस हमले का खुलकर समर्थन किया है.
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…