आस्था

हनुमान जयंती के अवसर पर घर में लगाएं ऐसी तस्वीर, दूर होगा वास्तु दोष और नकारात्मकता

Chaitra Hanuman Janmotsav 2025: ऐसा माना जाता है कि अगर किसी घर में वास्तु दोष होता है, तो वहां की खुशहाली धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है. घर का माहौल अशांत रहने लगता है, सदस्यों में तनाव बढ़ जाता है और बीमारियां लगातार बनी रहती हैं. आर्थिक तंगी और नकारात्मक ऊर्जा का असर भी साफ तौर पर देखने को मिलता है. लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ऐसे दोषों से मुक्ति पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक विशेष उपाय भगवान हनुमान जी से जुड़ा है.

यह माना गया है कि जिस घर में हनुमान जी की विशेष कृपा होती है, उस घर में हर संकट समाप्त हो जाता है. ऐसे घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. भगवान हनुमान खुद उस घर की रक्षा करते हैं और वहां किसी प्रकार की नकारात्मक शक्ति ठहर नहीं सकती. वास्तु दोष भी स्वतः दूर हो जाता है.

हनुमान जयंती का दिन है विशेष

चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला हनुमान जन्मोत्सव (इस वर्ष 12 अप्रैल 2025 को) ऐसे उपाय करने के लिए सबसे शुभ माना गया है. इस दिन यदि सही नियमों के अनुसार घर में हनुमान जी की तस्वीर लगाई जाए, तो जीवन में सुख-शांति और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है.

हनुमान जी की तस्वीर

भगवान श्रीराम के भक्त हनुमानजी सभी संकटों का नाश करते हैं और जिस घर में हनुमानजी की कृपा बनी रहती है उस घर में नकारात्मकता प्रवेश भी नहीं हो सकता है. वो लोग जो घर के वास्तु दोष से कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं उन्हें इस हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ खास उपाय करना चाहिए, जैसे कि हनुमानजी की तस्वीर घर लाकर नियम अनुसार घर में लगना चाहिए ताकि घर का वास्तु सुधर सके और कई दूसरे लाभ भी हो सके. हनुमान जी की तस्वीर लगाने से जुड़े कुछ नियमों को आइए जान लें.

हनुमान जी की तस्वीर लगाने के नियम

1. पूर्व दिशा में बैठी मुद्रा वाली तस्वीर लगाएं:

घर की पूर्व दिशा में हनुमान जी की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वे वज्रासन में बैठे हों, सामने गदा रखी हो और आशीर्वाद की मुद्रा में हों. यह तस्वीर घर में कल्याण, स्थिरता और शांति लाने में सहायक मानी जाती है.

2. उत्तर दिशा में खड़ी मुद्रा वाली तस्वीर लगाएं:

घर की उत्तर दिशा में गदा लिए खड़े हनुमान जी की तस्वीर लगानी चाहिए. ऐसी तस्वीर लगाने से घर में डर, भूत-प्रेत या नकारात्मक शक्तियों का कभी भी प्रवेश नहीं होता. साथ ही, घर के सदस्यों को मानसिक शांति और भयमुक्त जीवन मिलता है.


ये भी पढ़ें: Ram Navami 2025: लाखों दीयों से फिर जगमगाई अयोध्या, भक्तिमय माहौल में मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव- VIDEO


-भारत एक्सप्रेस 

Aarika Singh

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

47 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

52 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago