Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Israel and Palestine

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. सीजफायर समझौता हुआ जरूर था, लेकिन ये भी बहुत दिनों तक टिक नहीं पाया.

दुनिया में सवा करोड़ से कुछ ज्यादा आबादी वाले यहूदियों के पास अकेला देश इजरायल है. इसपर कब्जे को लेकर भी अरब मुल्क होड़ में हैं. वहीं कुर्द समुदाय के हाल इजरायलियों से भी बदतर हैं. मुस्लिम धर्म को मानने वाले इन लोगों की संख्या यहूदियों से दोगुनी से भी ज्यादा है.

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने आरोप लगाया है कि इजरायली पुलिस ने रिपोर्टिंग कर रहे हमारे पत्रकारों पर हमला किया। बीबीसी का आरोप है कि इजरायली पुलिस ने बीबीसी पत्रकारों को घंटों बंदूक की नोंक पर रखा।

गाजा पर इजरायल लगातार हवाई हमले कर रहा है. उसकी सेना के 3.60 लाख जवान गाजा को चारों तरफ से घेरे हुए हैं. 2200 टैंक आग के गोले उगलने के लिए तैयार खड़े हैं. लेकिन इजरायल अभी भी गाजा में घुस नहीं रहा है. उसने 20 लाख फिलिस्तीनी नागरिकों को गाजा खाली करने के लिए कहा है.

इजरायल और फिलिस्तीन आर-पार के इरादे से लड़ते दिख रहे हैं. इस बीच मिस्र में अरब देशों की बैठक हुई. वे इजरायल से गुस्से पर ठंडा पानी डालने की गुजारिश करते हुए जंग रोकने की बात कर रहे हैं. बाहर से फिलिस्तीनियों के हमदर्द दिखते अरब देश उन्हें नागरिकता देने के नाम पर चुप हो जाते हैं.

हमास से जारी जंग  के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और बताया कि नेतन्‍याहू ने मौजूदा हालात की जानकारी दी है. दोनों देशों की ये करीबी कहीं न कहीं लंबे अरसे तक अरब देशों के भारत की अनदेखी करते रहने का परिणाम भी है.

ये पूरी दुनिया कुल 95 अरब 29 करोड़ 60 लाख एकड़ जमीन पर बसी है. जिस पर दुनिया भर के लगभग 8 अरब इंसान बसते हैं. इस 95 अरब 29 करोड़ 60 लाख एकड़ जमीन में से सिर्फ 35 एकड़ जमीन का एक ऐसा टुकड़ा है, जिसके लिए बरसों से जंग लड़ी जा रही है.

इजरायल और हमास के बीच युद्ध में कई मुस्लिम देशों ने प्रतिक्रियाएं दी है। इसमें कतर और सऊदी अरब भी शामिल हैं। सऊदी अरब चंद दिनों में इजरायल के साथ दोस्ती करने जा रहा था। इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE पहला ऐसा मुस्लिम देश बन गया, जिसने इजरायल का समर्थन किया है।

भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान तो जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे 'आतंकवादी' हमला बताया है और कहा है कि वो इस मुश्किल वक़्त में इसराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं.

हमास के हमले के बाद अब अमेरिका ने इजरायल की मदद का एलान कर दिया है। अमेरिका इजरायल की मदद के लिए अपने लड़ाकू विमान और युद्धपोत भेजेगा। इजरायल को युद्ध सामग्री और उपकरण देने का एलान भी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया है।