दुनिया

Israel Hamas War: ब्रिटेन में इस्लाम के खिलाफ बढ़ी नफरत, हमास-इजरायल युद्ध के बीच लंदन पुलिस ने जारी किए आंकड़े

इजरायल-हमास के बीच शुरू हुए युद्ध का असर दुनिया के अन्य हिस्सों में भी दिखाई देने लगा है. मुस्लिमों के खिलाफ लोगों के अंदर नफरत की भावना पैदा हो रही है. इसके साथ ही यहूदियों को लेकर भी लोगों का कुछ ऐसा ही रवैया है. ब्रिटेन की राजधानी लंदन में यहूदी विरोधी इस्लाम के खिलाफ नफरत और उसके चलते हिंसा देखी गई. स्कॉटलैंड यार्ड की तरफ से जारी किए गए एक आंकड़े में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

लंदन महानगर पुलिस ने जारी किए आंकड़े

स्कॉलैंड यार्ड (लंदन महानगर पुलिस) ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक, 1 से लेकर 18 अक्टूबर के बीच 218 यहूदी अपराध सामने आए हैं. वहीं इसी अवधि के दौरान पिछले साल ये अपराध के आंकड़े महज 15 थे. दूसरी तरफ इतने ही दिनों के दौरान मुस्लिमों के खिलाफ अपराधों की संख्या में ढाई गुना की वृद्धि हुई है. जो आंकड़ा पिछले साल 42 था वहीं अब 101 हो गया है. आंकड़ों को लेकर कहा गया है कि इस प्रकार से दोनों समुदायों के खिलाफ घृणा अपराध में 1353 और 140 फीसदी की वृद्धि हुई है.

युद्ध में 4500 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है

बता दें कि अब तक हमास और इजरायल के इस युद्ध में 4500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हजारों लोग घायल हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं. हमास के कई बड़े लीडर्स को IDF ने मौत के घाट उतार दिया है.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: अमेरिका देगा फिलिस्तीन के गाजा-वेस्ट बैंक में 100 मिलियन डॉलर की मदद, मुस्लिम देश लेबनान ने कहा- बेघरों को हम नहीं देंगे शरण

दो अमेरिकी नागरिकों को हमास ने किया रिहा

14 दिनों से जारी इस युद्ध में हमास ने पहली बार दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया है. अमेरिकी नागरिकों को रिहा किए जाने को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें कतर ने काफी अहम मध्यस्थता की है. उसी की दखल के बाद दोनों नागरिकों को रिहा किया गया है. नागरिकों के रिहा होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मां-बेटी से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना. रिहा हुईं मां-बेटी के परिवार के 10 लोग अभी भी लापता हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago