देश

UP Politics: कमलनाथ ने बिगाड़ा अखिलेश का नाम, विरोध में उतरे केशव प्रसाद मौर्य, इंडिया गठबंधन पर लटकी तलवार

UP Politics: कांग्रेस और सपा के बीच जारी बयानबाजी के बीच इंडिया गठबंधन टूटता नजर आ रहा है. तो वहीं आग में घी का काम किया है मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के ताजा बयान ने, जिसमें वह अखिलेश का नाम बिगाड़ते नजर आ रहे हैं. इसके बाद यूपी में सियासत और भी गरम हो गई है. क्योंकि अब अखिलेश के पक्ष में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उतर आए हैं और कांग्रेस पर निशाना साधा है और कहा है कि “समाजवादी पार्टी के मुखिया हैं अखिलेश यादव. मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का उनको ‘अखिलेश-वखिलेश’ कहना उचित नहीं है. उनका नाम सम्मान से लिया जाना चाहिए.”

बता दें कि छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ से कांग्रेस और सपा में चल रहे आरोप-प्रत्यारोपों को लेकर मीडिया सवाल-जवाब कर रही थी. इसी दौरान उन्होंने अखिलेश यादव की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कहा- “अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश…” इसके बाद ये बयान सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ कि इस पर राजनीति तेज हो गई है. जहां एक ओर इस बयान के बाद सपा कार्यकर्ता कमलनाथ से नाराज चल रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा की ओर से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस बयान को लेकर कांग्रेस को घेरा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कमलनाथ पर निशाना साधा है और कहा है कि “समाजवादी पार्टी के मुखिया हैं अखिलेश यादव. मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का उनको ‘अखिलेश-वखिलेश’ कहना उचित नहीं है. उनका नाम सम्मान से लिया जाना चाहिए.”

ये भी पढ़ें- MP Election 2023: मध्य प्रदेश में जनता किसे बनाना चाहती है सीएम? सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

दूसरी ओर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा द्वारा अपने उम्मीदवार घोषित करने के बाद से कांग्रेस खेमे में भी नाराजगी देखी जा रही है. तो दूसरी ओर कमलनाथ की ओर से आए इस बयान ने एकदम आग में घी का काम किया है और इसके बाद से न केवल इंडिया गठबंधन पर संकट मंडरा रहा है, बल्कि सपा मुखिया अखिलेश यादव भी कांग्रेस के इस व्यवहार से खासे नाराज हो गए हैं और उन्होंनें नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस को धोखेबाज बता दिया है. कांग्रेस और सपा नेताओं के बीच आपस में ही ठन गई है और जुबानी जंग जारी है. वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सपा-कांग्रेस की इस लड़ाई में भाजपा को साफ फायदा होता दिखाई दे रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago