Categories: दुनिया

Iran ने किया गाजा और Lebanon में युद्ध विराम का समर्थन, Israel को दी चेतावनी

दमिश्क, 6 अक्टूबर (आईएएनएस). ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने अपनी सीरिया यात्रा के दौरान जहां गाजा और लेबनान में युद्ध विराम का समर्थन किया वहीं इजरायल को चेतावनी दी कि उनका देश किसी भी हमले का जवाब देगा. उन्होंने कहा कि सभी परिस्थितियों में सीरिया के लिए ईरान का समर्थन जारी रहेगा.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सीरिया की अपनी एक दिवसीय यात्रा के समापन पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अराघची ने शनिवार कहा कि उनका देश विस्थापित लेबनानी शरणार्थियों को समर्थन देने के लिए सीरिया के साथ अपनी सहायता और समन्वय जारी रखेगा.

इजरायली हमले का दिया जाएगा जवाब

ईरान पर इजरायली हमले की संभावना पर, अराघची ने कहा, “किसी भी इजरायली हमले का जवाब दिया जाएगा. हमने अतीत में भी ऐसा किया है.” अराघची ने जोर देकर कहा कि युद्ध विराम की कोई भी शर्त फिलिस्तीनियों और लेबनानी दोनों को स्वीकार्य होनी चाहिए.

सीरिया के साथ ईरान के संबंधों के बारे में पूछे जाने पर, अराघची ने दोनों देशों के बीच गहरी रणनीतिक साझेदारी पर प्रकाश डाला और कहा कि सभी परिस्थितियों में सीरिया के लिए ईरान का समर्थन जारी रहेगा.

लेबनानी परिवारों की सहायता पर हुई चर्चा

यात्रा के दौरान ईरानी विदेश मंत्री ने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद और सीरियाई प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी जलाली के साथ भी बैठक की. इस दौरान उन्होंने इजरायली सैन्य हमले से बचकर भाग रहे लेबनानी परिवारों को मानवीय सहायता सुनिश्चित करने के लिए सहयोग पर चर्चा की.

ईरान की ओर से 1 अक्टूबर की रात इजरायल पर बड़ा मिसाइल अटैक किया गया. इजरायल के चैनल 13 टीवी समाचार के मुताबिक ईरान की ओर से कम से कम 200 जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें दागी गईं, जिससे पूरे देश में सायरन बजने लगे और लाखों लोग शेलटर्स की ओर भागे.

इजरायल पर हमला एक जवाबी कार्रवाई

ईरान का कहना है कि यह बमबारी हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया, हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अब्बास निलफोरुशन की हत्याओं के जवाब में की गई.

बता दें ईरान हमास और हिजबुल्लाह को खुलकर समर्थन देता आया है.

ईरानी हमले के कुछ घंटों बाद, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक के दौरान कहा, “ईरान ने आज रात एक बड़ी गलती की है, और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.”

इजरायल पर तेहरान के हमले की तारीफ

इस बीच शुक्रवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल पर तेहरान के हमले की तारीफ की और इसे ‘पूरी तरह से कानूनी और वैध कार्य’ बताया. उन्होंने कहा कि ईरान समेत तमाम इस्लामिक देशों का दुश्मन एक है और सबको साथ आने की जरूरत है.

तेहरान की ग्रैंड मोसल्ला मस्जिद से शुक्रवार की नमाज का नेतृत्व करते हुए खामेनेई ने कहा, “दो या तीन रात पहले हमारे सशस्त्र बलों का शानदार काम पूरी तरह से कानूनी और वैध था.”-

-भारत समाचार

आईएएनएस

Recent Posts

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

1 minute ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

9 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

21 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

30 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

37 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago