UP Suicide News: बुलंदशहर के रहने वाले एक युवक ने अपने भाई को मोबाइल पर मैसेज भेज कर बताया कि वह सुसाइड करने जा रहा है और सुबह दादरी से युवक की लाश सड़क किनारे मिली. युवक के साथ एक युवती की लाश भी मिली है. इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है.
रविवार को दादरी थाना क्षेत्र में एक युवक-युवती का शव मिला. दोनों की पहचान भी हो गई. युवक-युवती दोनों बुलंदशहर के रहने वाले थे. पुलिस ने शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी. फिलहाल, पुलिस इसे सुसाइड केस मान रही है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की तो शव के आस-पास वोमेटिंग(उल्टियां) होना पाया गया. जिसके आधार पर पुलिस मान रही है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की होगी.
पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था गौतमबुद्ध नगर शिवहरी मीना ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में एक सड़क किनारे युवक युवती के शव मिलने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर पहुंची. फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच करने के दौरान आस पास वोमेटिंग(उल्टियां) होना पाया गया है.
वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया ये जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास लग रहा है. मृतकों की पहचान हो गई है. युवक-युवती जनपद बुलंदशहर के रहने वाले थे, दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए है.
पुलिस आयुक्त ने बताया कि मृतक के भाई ने बताया कि उसे कल रात को उसके भाई का मैसेज मोबाइल पर मिला था. मैसेज में उसने लिखा था कि वह सुसाइड करने जा रहा है. मृतक के भाई ने मैसेज को पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया है. पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच गहनता के साथ की जा रही है. आगे जो भी तथ्य सामने निकलकर आएंगे, पुलिस कार्रवाई करेगी.
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…
अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…