Hong Kong Fire: हांगकांग के ताईपो इलाके के वांग फुक कोर्ट हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक कम से कम 36 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं. मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
आग लगने के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें धुएं का गुबार और आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं. मौके पर तुरंत 700 फायर फाइटर्स तैनात किए गए. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
हांगकांग मीडिया रिपोर्टों की माने तो ताई पो जिला शहर के उत्तरी हिस्से में आता है. आग लगने के बाद फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. विभाग ने आसपास के लोगों को घरों के अंदर रहने, दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने और शांत रहने की अपील की है. कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
फायर सर्विस ने बताया कि अब तक करीब 90 फीसदी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. हालांकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद कई सड़कों को बंद कर दिया गया है. इस आग को लेवल पांच कैटेगरी में रखा गया है, जो सबसे गंभीर स्तर माना जाता है.
ये भी पढ़ें-हरियाणा में बिकी कार की सबसे महंगी नंबर प्लेट! खरीददार की पहचान गुप्त, लेकिन सामने आया रजिस्ट्रेशन नंबर
करीब 17 साल पहले हांगकांग में इसी तरह की लेवल पांच कैटेगरी की आग लगी थी, जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी. इस बार नुकसान कहीं ज्यादा बड़ा है. प्रशासन ने घायलों और प्रभावित लोगों के लिए हेल्पलाइन शुरू की है ताकि उन्हें तुरंत मदद मिल सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…
Etah temple priest murder: उत्तर प्रदेश के एटा के लालपुर गांव में करीब 60 वर्षीय…
UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…
Kanpur digital arrest cyber fraud: कानपुर में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 48.20 लाख रुपये…
सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…
सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…