Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हांगकांग में रिहायशी टावरों में भीषण आग, 36 की मौत

Hong Kong Fire: हांगकांग के ताईपो इलाके के वांग फुक कोर्ट हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगने से 36 लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल और लापता हैं. फायर विभाग ने लेवल पांच कैटेगरी की आग घोषित की है.

Hong Kong Fire: हांगकांग के ताईपो इलाके के वांग फुक कोर्ट हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक कम से कम 36 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं. मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

आग लगने के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें धुएं का गुबार और आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं. मौके पर तुरंत 700 फायर फाइटर्स तैनात किए गए. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

फायर विभाग की अपील

हांगकांग मीडिया रिपोर्टों की माने तो ताई पो जिला शहर के उत्तरी हिस्से में आता है. आग लगने के बाद फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. विभाग ने आसपास के लोगों को घरों के अंदर रहने, दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने और शांत रहने की अपील की है. कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

90 फीसदी लोगों को सुरक्षित निकाला गया

फायर सर्विस ने बताया कि अब तक करीब 90 फीसदी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. हालांकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद कई सड़कों को बंद कर दिया गया है. इस आग को लेवल पांच कैटेगरी में रखा गया है, जो सबसे गंभीर स्तर माना जाता है.

 ये भी पढ़ें-हरियाणा में बिकी कार की सबसे महंगी नंबर प्लेट! खरीददार की पहचान गुप्‍त, लेकिन सामने आया रजिस्ट्रेशन नंबर

17 साल बाद दोहराया गया इतिहास

करीब 17 साल पहले हांगकांग में इसी तरह की लेवल पांच कैटेगरी की आग लगी थी, जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी. इस बार नुकसान कहीं ज्यादा बड़ा है. प्रशासन ने घायलों और प्रभावित लोगों के लिए हेल्पलाइन शुरू की है ताकि उन्हें तुरंत मदद मिल सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest