दुनिया

‘13 दिसंबर को संसद भवन पर करूंगा हमला, दिल्ली बनेगा पाकिस्तान’, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी, Video वायरल

Gurpatwant Singh Threat: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू एक बार फिर सुर्खियों में है. आतंकी पन्नू ने एक बार फिर भारत पर हमले की धमकी दी है. एक वीडियो जारी करते हुए उसने यह उसने यह बड़ी धमकी दी है. संसद भवन पर हमले की धमकी देते हुए पन्नू वीडियो में कह रहा है कि मेरी हत्या की साजिश नाकाम हुई. मैं 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करके उसका जवाब दूंगा. 13 दिसंबर या उससे पहले भारत की संसद की बुनियाद हिला दी जाएगी. पन्नू का वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. बता दें कि 13 दिसंबर 2001 में संसद भवन पर हमला हुआ था.

खालिस्तान का झंडा और अफजल गुरु का पोस्टर

आतंकी द्वारा जारी वीडियो में खालिस्तान का झंडा और अफजल गुरु का पोस्टर भी लगा हुआ है. वहीं इस पर लिखा है कि, “दिल्ली बनेगा खालिस्तान”. वीडियो में पन्नू कह रहा है कि, “भारतीय एजेंसियों ने मुझे मारने की साजिश की और वो विफल हो गई. अब 13 दिसंबर या उससे पहले संसद पर हमला करके इसका जवाब दिया जाएगा.” वहीं, सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस ने सावधानी बरतते हुए राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी है. वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने पन्नू का वीडियो देखने के बाद कहा है कि वीडियो की स्क्रिप्ट पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने लिखी है.

इसे भी पढ़ें: Pakistan: फिर दहला पेशावर! स्कूल के पास IED ब्लास्ट में 2 बच्चे समेत 7 लोग घायल, जांच में जुटी एजेंसियां

अमेरिकी धरती पर पन्नू की हत्या की साजिश

अमेरिका के प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन फाइनर ने अमेरिकी धरती पर पन्नू की हत्या की साजिश से जुड़े मामले की जांच के दौरान जिम्मेदार पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को जवाबदेह ठहराने के महत्व से भारत को अवगत कराया है. वहीं अमेरिका ने किसी भारतीय के इस मामले में शामिल होने का शक जताया था तो भारत ने जांच की बात कही थी.

Rohit Rai

Recent Posts

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

48 seconds ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

12 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

16 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

19 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

34 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

51 minutes ago