प्रतीकात्मक तस्वीर
भारत का शिक्षा मंत्रालय और अमेरिका ने शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी की है. देश में शिक्षा और स्किल की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए अमेरिका के सहयोग से इंडिया-यूएस ग्रुप का गठन किया गया है. यह खास तौर पर शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम करेगा. दोनों देशों के बीच यह पहल वर्चुअल माध्यम से की जाएगी.
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए संयुक्त सचिव नीता प्रसाद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और अमेरिका के सेंट्रल एशियन मामलों के असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ स्टेट डोनाल्ड लू ने एक बैठक की. गौरतलब है कि शिक्षा को लेकर इंडिया-यूएस वर्किंग ग्रुप का ऐलान तब हुआ था जब पिछले साल 11 अप्रैल को दोनों देशों के बीच 2+2 की बैठक वाशिंगटन में हुई थी.
इसका उद्देश्य स्किल को बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है. इसके लिए वोकेशनल कोर्सेज, उनका सर्टिफिकेशन और प्रामणिकरण शामिल है. दोनों ही देशों ने स्कील डेवलपमेंट और बेहतर शिक्षा के विषय पर एक समान जोर दिया है.
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…