देश

फिल्म की शूटिंग के लिए बेहतरीन जगह है कश्मीर- बोले जी-20 शेरपा अमिताभ कांत

शक्तिशाली समूह जी-20 के ‘पर्यटन कार्य समूह’ की तीन दिवसीय बैठक की शुरूआत के अवसर पर भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने सोमवार को कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए कश्मीर बेहतरीन जगह है. इस मौके पर उन्होंने कश्मीर में फिल्माई गई ‘कश्मीर की कली’, ‘जब जब फूल खिले’, और ‘बॉबी’ फिल्म का भी जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी अपनी अनूठी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करती रही है क्योंकि यहां सभी के लिए कुछ न कुछ है.

यह एक अद्भुत पर्यटन स्थल है. कश्मीर से बेहतर कोई जगह नहीं है क्योंकि यहां सभी के लिए कुछ न कुछ है. इसमें सब कुछ है.” वह ‘आर्थिक और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए फिल्म पर्यटन’ विषय पर एक कार्यक्रम में जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे. यह कश्मीर में आयोजित होने वाले जी-20 देशों के तीसरे पर्यटन कार्य समूह की बैठक का एक हिस्सा है.

उन्होंने कहा, “हम शांति और समृद्धि में विश्वास करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना ​​​​है कि पर्यटन का कई गुना प्रभाव होता है और यह रोजगार सृजक क्षेत्र है. यह एक दिव्य धरती है क्योंकि कोई भी बॉलीवुड फिल्म कश्मीर में शूटिंग के बिना पूरी नहीं होती. भारत में कोई भी रोमांस कश्मीर के बिना पूरा नहीं होता.”

उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए कश्मीर बेहतरीन जगह है, खासकर रोमांटिक शैली की फिल्मों के लिए. उन्होंने 1973 में आई ऋषि कपूर और डिंपल कपाडिया की फिल्म ‘बॉबी’ का उल्लेख किया जिसकी शूटिंग कश्मीर के गुलमर्ग में एक कॉटेज में हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि जी-20 देशों के पर्यटन कार्य समूह की बैठक के लिए सोमवार को करीब 60 विदेशी प्रतिनिधि यहां पहुंचे.

-भाषा

भाषा

Recent Posts

फ्रांस में बेकाबू हुआ विरोध प्रदर्शन: 8 लाख लोग सड़कों पर, 6 हजार गिरफ्तार, आखिर क्यों थम नहीं रहा गुस्सा?

France Protests: फ्रांस में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन…

26 minutes ago

मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! पहली जॉब के साथ खाते में क्रेडिट होंगे 15,000 रुपये, जानिए अप्लाई करने का तरीका

PM VBRY Scheme: केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (PM-VBRY) के तहत पहली…

40 minutes ago

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

44 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

49 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

1 hour ago