प्रतीकात्मक तस्वीर
पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के मद्देनजर दोनों देशों के अधिकारियों ने ‘महत्वपूर्ण और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों पर पहल’ के तहत जेट इंजन, लंबी दूरी तक मारक क्षमता वाली तोपों तथा इंफेंट्री वाहनों का साथ में मिलकर उत्पादन करने पर चर्चा की. भारत के एनएसए अजित डोभाल और अमेरिकी एनएसए जैक सुलिवन ने इस वर्ष के शुरू में आईसीईटी की शुरुआत की थी.
रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने के साथ पेंटागन में यूएस की उप रक्षा मंत्री कैथलीन हिक्स की एक बैठक हुई. इस दरान कैथलीन हिक्स ने बताया कि जेट इंजन, लंबी दूरी की क्षमता वाली तोपों और इंफेंट्री वाहनों के सह-उत्पादन के प्रस्तावों को दोनों देशों के रक्षा क्षेत्र के बीच संबंधों के मजबूत करने का ‘अभूतपूर्व अवसर’ बताया.
इस मामले पर पेंटागन की तरफ से उनके प्रवक्ता एरिक पैहोन ने बताया कि रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने की दिशा में चर्चा की, इसके साथ ही भारत और अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी को मजबूत करने की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: नवरात्रि के चौथे दिन धनु राशि वालों को करियर, कारोबार…
उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…
लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान…
Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…
₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…