Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत-US मिलकर करेंगे जेट इंजन और लंबी दूरी के तोप का उत्पादन! दोनों देशों के बीच जारी है बातचीत

इस मामले पर पेंटागन की तरफ से उनके प्रवक्ता एरिक पैहोन ने बताया कि रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने की दिशा में चर्चा की.

india us

प्रतीकात्मक तस्वीर

पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के मद्देनजर दोनों देशों के अधिकारियों ने ‘महत्वपूर्ण और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों पर पहल’ के तहत जेट इंजन, लंबी दूरी तक मारक क्षमता वाली तोपों तथा इंफेंट्री वाहनों का साथ में मिलकर उत्पादन करने पर चर्चा की. भारत के एनएसए अजित डोभाल और अमेरिकी एनएसए जैक सुलिवन ने इस वर्ष के शुरू में आईसीईटी की शुरुआत की थी.

रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने के साथ पेंटागन में यूएस की उप रक्षा मंत्री कैथलीन हिक्स की एक बैठक हुई. इस दरान कैथलीन हिक्स ने बताया कि जेट इंजन, लंबी दूरी की क्षमता वाली तोपों और इंफेंट्री वाहनों के सह-उत्पादन के प्रस्तावों को दोनों देशों के रक्षा क्षेत्र के बीच संबंधों के मजबूत करने का ‘अभूतपूर्व अवसर’ बताया.

इस मामले पर पेंटागन की तरफ से उनके प्रवक्ता एरिक पैहोन ने बताया कि रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने की दिशा में चर्चा की, इसके साथ ही भारत और अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी को मजबूत करने की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital