दुनिया

बीबीसी से अलजजीरा तक ‘मदर ऑफ ऑल डील’ की गूंज, बताया गेम चेंजर

India EU FTA Deal: मंगलवार को भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर समझौता हो गया. यह अबतक का सबसे बड़ा ट्रेड एग्रीमेंट कहा जा रहा है. वहीं यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डर लेयेन ने इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील’ बताया है.

भारत और ईयू के बीच हुए इस ट्रेड एग्रीमेंट पर दुनिया भर की नजर थी. किसी ने इसे ट्रंप को झटके की तरह बताया, तो किसी ने इसे यूरोप के लिए बेहद अहम बताया. जानिये ‘मदर ऑफ ऑल डील’ को लेकर किसने क्या कहा…

न्यूयॉर्क टाइम्स ने ट्रंप को बताया जिम्मेदार

अमेरिका का महत्वपूर्ण दैनिक अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने FTA को ट्रंप की नीतियों का परिणाम बताया. उसने लिखा,

भारत-EU ने ट्रंप के साये में व्यापारिक रिश्ते मजबूत किये. करीब दो दशकों के बाद यह समझौता हुआ. मंगलवार को दोनों पक्षों ने इसकी घोषणा कर दी. ऐसे समय यह समझौता हुआ है जब ट्रंप की नीतियों के चलते वैश्विक व्यवस्था और पुराने गठबंधनों पर सवाल खड़े हो गए हैं.

चीन सस्ते सामानों से दुनिया का बाजार भर रहा है और अमेरिका अब पहले की तरह भरोसेमंद साझेदार नहीं समझा जा रहा है.

बीबीसी ने बताया ऐतिहासिक समझौता

BBC ने भारत-EU व्यापारिक समझौते को ऐतिहासिक करार दिया. बीबीसी लिखता है कि,

भारत और EU ने दो दशकों तक रुक-रुक कर चली आ रही बातचीत के बाद ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये. दोनों पक्षों ने अमेरिकी तनाव के बीच अपने संबंधों को गहरा करने का लक्ष्य रखा है.

इस समझौते से 27 यूरोपीय देशों के समूह और दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश के बीच मुक्त व्यापार संभव हो सकेगा. जो ग्लोबल GDP का लगभग 25% और दो अरब लोगों का एक बड़ा बजार बनाता है.

जर्मन मीडिया ने बताया यूरोप को मौका

स्पीगेल ने इस व्यापारिक समझौते को यूरोप के लिए मौके की तरह बताया. स्पीगेल लिखता है कि करीब 20 सालों की बातचीत के बाद भारत और यूरोपीय यूनियन ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट समझौता कर लिया. इससे भारत कई सेक्टरों में लगाए गए ऊंचे टैरिफ को कम करेगा. जिससे यूरोपीय कंपनियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है. वहीं बदले में भारत को टेक्स्टाइल, ज्वेलरी और सर्विस सेक्टर में निर्यात के अवसर मिलेंगे.

ये भी पढ़ें- यूनिवर्सिटी में जाति का जहर! उच्च शिक्षा में जनरल 44% तो OBC 35%, फिर भी 5 साल में 118% बढ़े जातिगत भेदभाव के मामले। पढ़ें- EXPLAINER

अलजजीरा ने बताया मदर ऑफ ऑल डील्स

कतर स्थित न्यूज चैनल अलजजीरा ने इसे मदर ऑफ ऑल डील से संबोधित किया है. अलजजीरा ने लिखा,

भारत और यूरोपीय यूनियन 20 सालों बाद एक बड़े व्यापारिक समझौते पर सहमत हुए हैं. यूरोपीयन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला लेयेन और भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

1 minute ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

16 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

16 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

19 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

24 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

38 minutes ago