दुनिया

भारत ने बांग्लादेश को सौंपे 20 ब्रॉड गेज लोकोमोटिव इंजन, बेहतर होगी कनेक्टिविटी

भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों को मजबूती देने की दिशा में एक और पहल की गई है. बांग्लादेश को 20 ब्रॉड गेज इंजन 23 मई को भेजे गए. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एक वर्चुअल सेरमनी के तहत इन इंजनों को रवाना किया. बांग्लादेश की ओर से रेल मंत्री मोहम्मद नुरुल इस्लाम भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्र से जुड़े.

इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये इंजन बांग्लादेश की यात्रियों की बड़ी संख्या और मालगाड़ी को चलाने में अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के साथ भारत के संबंध सभ्यतागत, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से जुड़े हुए हैं.

गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश का नेतृत्व दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूती देने की दिशा में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर गतिविधियों को अंजाम दे रहा है. दोनों देशों के प्रधानमंत्री सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दिशा में द्विपक्षीय संबधों को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. अब तक गेडा-दरसाना, सिंघाबाद-रोहनपुर, हल्दीबाड़ी-चिलहाटी, राधिकापुर-बिरोल और बेनापोल-पेट्रापोल पर पांच ब्रॉड गेज कनेक्टिविटी संचालित है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

24 seconds ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

43 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

50 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

2 hours ago