Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत ने बांग्लादेश को सौंपे 20 ब्रॉड गेज लोकोमोटिव इंजन, बेहतर होगी कनेक्टिविटी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एक वर्चुअल सेरमनी के तहत इन इंजनों को रवाना किया. बांग्लादेश की ओर से रेल मंत्री मोहम्मद नुरुल इस्लाम भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्र से जुड़े.

ashwini vaishnaw

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों को मजबूती देने की दिशा में एक और पहल की गई है. बांग्लादेश को 20 ब्रॉड गेज इंजन 23 मई को भेजे गए. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एक वर्चुअल सेरमनी के तहत इन इंजनों को रवाना किया. बांग्लादेश की ओर से रेल मंत्री मोहम्मद नुरुल इस्लाम भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्र से जुड़े.

इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये इंजन बांग्लादेश की यात्रियों की बड़ी संख्या और मालगाड़ी को चलाने में अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के साथ भारत के संबंध सभ्यतागत, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से जुड़े हुए हैं.

गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश का नेतृत्व दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूती देने की दिशा में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर गतिविधियों को अंजाम दे रहा है. दोनों देशों के प्रधानमंत्री सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दिशा में द्विपक्षीय संबधों को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. अब तक गेडा-दरसाना, सिंघाबाद-रोहनपुर, हल्दीबाड़ी-चिलहाटी, राधिकापुर-बिरोल और बेनापोल-पेट्रापोल पर पांच ब्रॉड गेज कनेक्टिविटी संचालित है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital