दुनिया

PM Modi In Japan: India में 10 ट्रिलियन येन इन्वेस्ट करेगा जापान, दोनों देशों के बीच 150 MoU की घोषणा हुई, 50 हजार भारतीयों को मिलेगा रोजगार

India-Japan Bilateral Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापान के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचकर 15वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन (India-Japan Summit) में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा (Shigeru Ishiba) के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए. समिट में दोनों नेताओं की मौजूदगी में 150 MoU की घोषणा हुई, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक, तकनीकी और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करेंगे.

अगले 10 वर्षों के लिए रोडमैप तैयार होगा

पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत और जापान की साझेदारी विश्व शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए आवश्यक है. उन्होंने अगले 10 वर्षों के लिए एक रोडमैप तैयार करने की बात कही, जिसमें निवेश, नवाचार, आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरण, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, मोबिलिटी और लोगों के बीच आदान-प्रदान पर फोकस होगा. जापानी पीएम इशिबा (Shigeru Ishiba) ने भारत में अगले दशक में 10 ट्रिलियन येन (करीब 6 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करने का ऐलान किया. उन्होंने लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और स्टार्टअप्स को जोड़ने पर जोर दिया, जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं मजबूत होंगी.

यह भी पढ़िए: भारत-जापान के बीच 100 से ज्यादा MOU’s पर किए जाएंगे साइन, समझिए क्यों दोनों देशों की दोस्ती पर पीएम ‘आंख मूंदकर’ करते हैं भरोसा

हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट समेत ये काम होंगे

PM मोदी ने जापानी तकनीक और भारतीय प्रतिभा के संयोजन को ‘जीत पक्की’ बताते हुए कहा कि हाई-स्पीड रेल परियोजना के अलावा बंदरगाह, विमानन और जहाज निर्माण जैसे क्षेत्रों में अगली पीढ़ी की मोबिलिटी पार्टनरशिप विकसित की जाएगी. चंद्रयान-5 मिशन में सहयोग के लिए इसरो और जापान की स्पेस एजेंसी जाक्सा के बीच समझौते का स्वागत किया गया. यह साझेदारी पृथ्वी की सीमाओं से आगे अंतरिक्ष में मानवता की प्रगति का प्रतीक बनेगी.

दोनों देशों में डिजिटल पार्टनरशिप 2.0

इसके अलावा, दोनों देशों ने डिजिटल पार्टनरशिप 2.0, एआई सहयोग, सेमीकंडक्टर और रेयर अर्थ मिनरल्स जैसे हाई-टेक क्षेत्रों में प्राथमिकता देने का फैसला किया. संयुक्त क्रेडिट मैकेनिज्म को ऊर्जा क्षेत्र की बड़ी जीत बताते हुए मोदी ने ग्रीन एनर्जी, सस्टेनेबल फ्यूल और बैटरी सप्लाई चेन पर फोकस किया. मानव संसाधन आदान-प्रदान योजना के तहत अगले 5 वर्षों में विभिन्न सेक्टरों में 5 लाख लोगों का एक्सचेंज होगा.

‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ का आह्वान

पीएम मोदी ने जापानी कंपनियों से ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ का आह्वान किया और इशिबा को अगले समिट के लिए भारत आने का न्योता दिया. रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख को स्पष्ट करते हुए मोदी ने इसे मानवता के आधार पर देखने की अपील की. PM इशिबा (Shigeru Ishiba) ने 2019 में वाराणसी की अपनी यात्रा को याद किया और भारतीय इतिहास से प्रभावित होने की बात कही. यह समिट दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकेत है, जो इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करेगी.

यह भी पढ़िए: भारत-पाक टकराव रुकवाने का क्रेडिट लेने पर तुले ट्रम्प के टैरिफ का जवाब – 40 देशों के साथ ट्रेड डील की तैयारी में मोदी सरकार

Also Follow Bharat Express on Youtube

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘युवाओं के भविष्य और करियर को भी देखना होता है’, सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में याचिका ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी एफआईआर को रद्द करने के आदेश को चुनौती…

1 minute ago

अब नहीं हो पाएगा CJP का प्रोटेस्ट? दिल्ली पुलिस ने बताए 3 कारण

CJP Protest Permission Denies: दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन…

16 minutes ago

पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला

Jewar Airport Renamed On PM Modi Name: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने गौतमबुद्धनगर के…

34 minutes ago

हूतियों से भी मार खाएगा पाकिस्तान…! सऊदी के एयरपोर्ट पर लगातार हमले, देखते रह गया तुर्किये

Saudi Arabia Attack: यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब के प्रमुख एयरपोर्ट पर हमले…

43 minutes ago

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

1 hour ago