MEA के प्रवक्ता अरिंदम बागची
भारत ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) की उस रिपोर्ट को ‘‘पक्षपातपूर्ण’’ और ‘‘प्रेरित’’ बताकर खारिज कर दिया जिसमें देश में धार्मिक स्वतंत्रता के ‘‘गंभीर उल्लंघन’’ का आरोप लगाया गया है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि आयोग इस तरह की टिप्पणियों को दोहराता रहता है और भारत ‘‘तथ्यों को गलत तरीके से पेश किए जाने’’ का विरोध करता है. उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट ‘‘यूएससीआईआरएफ के प्रति अविश्वास’’ ही पैदा करती है.
उन्होंने यूएससीआईआरएफ से भारत, इसकी अनेकता और इसके लोकतांत्रिक लोकाचार की बेहतर समझ विकसित करने को कहा. उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग भारत के बारे में पक्षपातपूर्ण और प्रेरित टिप्पणियां लगातार करता रहता है और इस बार उसने अपनी 2023 की वार्षिक रिपोर्ट में ऐसा किया है.’’
यूएससीआईआरएफ ने धार्मिक स्वतंत्रता पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में अमेरिकी विदेश मंत्रालय से कई अन्य देशों के साथ-साथ भारत को धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर ‘‘विशेष चिंता वाले देश’’ के रूप में नामित करने को कहा है.
यूएससीआईआरएफ 2020 से विदेश विभाग से ऐसी ही सिफारिश कर रहा है, जिन्हें अब तक स्वीकार नहीं किया गया है. यूएससीआईआरएफ की सिफारिशें मानना विदेश विभाग के लिए अनिवार्य नहीं है. यूएससीआईआरएफ ने अपनी रिपोर्ट के भारत खंड में आरोप लगाया कि 2022 में, भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति लगातार खराब होती गई.
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…