दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
पीयूष गोयल
India Export: निर्यात के क्षेत्र में अभी तक कमजोर रही भारत अपनी साख बढ़ाने में सफलता हासिल कर रहा है. साल 2022-23 में भारत ने रिकॉर्ड स्तर पर निर्यात किया है, जो अभी तक का सबसे ज्यादा बताया जा रहा है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आने वाला समय कठिन और चुनौतीपूर्ण होने वाला है और निर्यातकों को शिपमेंट बढ़ाने के लिए ऐसी स्थितियों में अपनी क्षमता दिखानी चाहिए.
नई दिल्ली में आयोजित FIEO के ‘निर्यात श्री’ और ‘निर्यात बंधु’ पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा, “भारत का निर्यात 2022-23 में 773 बिलियन अमरीकी डालर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है.” आगे उन्होंने कहा, “आने वाला समय बहुत कठिन होने वाला है. जैसा कि हमने आज यूक्रेन-रूस युद्ध में देखा, उससे स्थिति केवल बिगड़ रही है, यह हमारे आने वाले महीनों और वर्षों में बहुत, बहुत चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है. लेकिन कठिन समय वह समय होता है जब साहसी लोग अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करते हैं.”
रिपोर्टों के अनुसार, रूस ने दावा किया है कि उसने बुधवार तड़के क्रेमलिन पर यूक्रेनी ड्रोन के हमले को विफल कर दिया. इसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ एक असफल हत्या का प्रयास बताया और इसे एक आतंकवादी कृत्य करार दिया. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इसका खंडन करते हुए कहा, “हमने पुतिन या मास्को पर हमला नहीं किया.”
यह भी पढ़ें- 40 अरब डॉलर का भारतीय कंपनियों ने किया US में निवेश, प्रत्यक्ष रूप से 4,25,000 मिलीं नौकरियां
पीयूष गोयल ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं में, भारतीय निर्यातकों ने लचीलापन दिखाया और वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 773 बिलियन अमरीकी डालर तक पहुंच गया. उन्होंने कहा, “आइए हम सभी मिलकर काम करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हम पीछे न छूटें. आइए हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम करें कि हम बाकी दुनिया को रास्ता दिखाएंगे और सीमाओं से परे उस व्यापार की ओर, नए व्यापार के लिए व्यापार करेंगे.”
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…