दुनिया

‘हमें लेक्चर ना दे पाकिस्तान…’, राम मंदिर में PM मोदी के ध्वजा फहराने पर की बयानबाजी तो भारत ने लगाई फटकार

India Vs Pakistan: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ध्वजारोहण किए जाने के बाद पाकिस्तान ने जिस तरह की बयानबाजी की, उस पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को अपने अंदरूनी मामलों पर ध्यान देने और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार को लेकर भारत को ‘ज्ञान’ न देने की सख्त हिदायत दी है.

पाकिस्तान ने PM मोदी के कार्यक्रम पर उगला था जहर

दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को राम मंदिर में पीएम मोदी के ध्वजारोहण पर विरोध जताते हुए इसे “भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर बढ़ते दबाव और मुस्लिम विरासत को मिटाने की कोशिश” का हिस्सा बताया था. पाकिस्तान ने बाबरी मस्जिद की जगह पर राम मंदिर बनाए जाने पर आपत्ति जताई और दावा किया कि बाबरी मस्जिद कई सदियों पुरानी धार्मिक जगह थी जिसे 6 दिसंबर 1992 को भीड़ ने गिरा दिया था.

भारत का करारा जवाब: अल्पसंख्यकों पर ज्ञान न दे पाक

पाकिस्तान की इस बयानबाजी पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने दो टूक कहा कि पाकिस्तान हमें “अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और कट्टरता पर ज्ञान न दे.” प्रवक्ता जायसवाल ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का एक लंबा इतिहास रहा है और उनके पास किसी दूसरे देश को नसीहत देने का “कोई अधिकार नहीं है.”

रणधीर जायसवाल ने कहा,

“पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का लंबा इतिहास है. उनके पास किसी दूसरे देश को नसीहत देने का कोई अधिकार नहीं है.”

25 नवंबर को पीएम मोदी ने फहराई थी धर्मध्वजा

पीएम मोदी ने मंगलवार को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया था. उन्होंने सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहराई थी. यह कार्यक्रम राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम था.

अयोध्‍या पर पाकिस्तान ने UN से दखल की मांग की

विरोध जताने के क्रम में पाकिस्तान ने अपनी बात को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने की भी कोशिश की. पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत की अदालतों ने बाबरी मस्जिद गिराने के आरोपियों को बरी कर दिया और उसी जमीन पर मंदिर निर्माण की इजाजत दी, जो “अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव का बड़ा उदाहरण है.”

पाकिस्तान ने यह भी आरोप लगाया कि भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों पर दबाव बढ़ रहा है और उनकी ऐतिहासिक मस्जिदें खतरे में हैं. इसके साथ ही, पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र (UN) और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अपील की कि वे “भारत में बढ़ते इस्लामोफोबिया, नफरत और मुसलमानों पर हमलों पर ध्यान दें” और अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों व उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए कदम उठाएं.

अयोध्या की धर्मध्वज पर चीखने लगा पाकिस्तान, UN में पहुंच करने लगा ड्रामेबाजी

पाक में अल्पसंख्यकों पर हिंसा का लंबा इतिहास

भारत पर झूठे आरोप लगाने वाले पाकिस्तान में खुद बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा की खबरें सामने आती रही हैं. अमेरिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की पहली छमाही में पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हमलों और धमकियों की कई घटनाएं हुईं, लेकिन वहां की सरकार ने दोषियों पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की.

वहां 2023 में एक चर्च जलाने के आरोप में पकड़े गए 10 लोगों को हाल ही में, अदालत ने बरी कर दिया. पाकिस्तान में, विशेष रूप से सिंध और पंजाब प्रांतों में, हिंदू और ईसाई लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन और जबरन शादी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. भारत ने इसी इतिहास को आधार बनाकर पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले अपने गिरेबां में झांकने की सलाह दी है.

क्या गायब कर दिए गए इमरान खान? PAK के पूर्व PM की बहनें जेल के बाहर धरने पर बैठीं, 3 हफ्ते से नहीं मिल पा रहा परिवार

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

57 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

1 hour ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

1 hour ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

1 hour ago