देश

शरद पवार का बड़ा ऐलान, NCP अध्यक्ष का पद छोड़ा, भतीजे अजित पवार के फिर बागी होने की थी चर्चा

Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है. 24 सालों तक पार्टी की बागडोर संभालने वाले 82 साल के मराठा क्षत्रप पवार ने कहा है कि वे एनसीपी का अध्यक्ष पद छोड़ रहे हैं. उन्होंने अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा ऐसे वक्त में की है, जब एनसीपी के भीतर अंदरूनी कलह और विद्रोह की बातें फिर से उठने लगी हैं. पिछले दिनों ही उनके भतीजे अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई थी.

अध्यक्ष पद छोड़ने के ऐलान के साथ ही पवार ने एक कमेटी बनाने की बात कही है, जो पार्टी के लिए नए अध्यक्ष को चुनेगी. गौरतलब है कि इस कमेटी में बेटी सुप्रिया सूले और भतिजे अजित पवार का भी नाम शामिल है. इनके अलावा कमेटी में धनंजय मुंडे, जयंत पाटिल, सुनील तटकरे, दिलीप वलसे, अनिल देशमुख जैसे नाम शामिल हैं. फिलहाल, उनके पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषमा से कार्यकर्ता भावुक हैं और सोशल मीडिया पर इसकी प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो चुकी है.

बढ़ती उम्र का दिया हवाला

शरद पवार ने कहा कि कई साल तक उन्हें राजनीति में अपने दल को लीड करने का मौका मिला. उन्होंने उम्र का हवाला देते हुए कहा कि इस उम्र में आकर ये पद नहीं रखना चाहता हूं. मुझे लगता है कि और किसी को आगे आना चाहिए. पार्टी के नेताओं को फैसला करना होगा कि इसका अध्यक्ष कौन होगा. गौरतलब है कि शरद पवार 2022 में ही 4 साल के लिए अध्यक्ष चुने गए थे.

1960 में राजनीतिक यात्रा, 1999 में बनीं NCP

शरद पवार की राजनीतिक यात्रा वैसे तो 1960 से शुरू हुई. लेकिन, कांग्रेस में लंबी पारी खेलने के बाद उन्होंने सोनिया गांधी के खिलाफ मोर्चा खोला और 1999 में एनसीपी का गठन कर लिया. 24 साल तक उन्होंने पार्टी की कमान अपने पास रखी और कई सारे राजनीतिक उतार-चढ़ाव के साथ पार्टी के कद को राष्ट्रीय राजनीति में प्रासंगिक बनाए रखा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

21 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

49 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

1 hour ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

3 hours ago