Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली हवाई अड्डे पर करोड़ों रुपये के सोने की तस्करी में चीन की महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार, हांगकांग से लाए थे सोना

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करोड़ों रुपये के सोने की तस्करी के आरोप में दो चीनी नागरिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

gold
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Gold Smuggling In India: तीन विदेशी महिलाएं और एक पुरुष दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किए गए हैं. उनके पास से करोड़ों रुपये की कीमत का सोना बरामद हुआ था. सीमा शुल्क विभाग के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में दो चीनी नागरिक हैं.

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उपरोक्त कार्रवाई मंगलवार को हुई, जब हांगकांग से आने पर चार लोगों को हवाई अड्डे पर रोका गया था. उन लोगों के सामान की गहन तलाशी के साथ ही उनकी जामा तलाशी भी ली गई. तलाशी के दौरान उनके पास से 8.2 किलोग्राम सोना बरामद हुआ जिसका मूल्य 5.45 करोड़ रुपये है.

Gold Reserve

सभी लोग एक ही परिवार के

सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया, “पकड़े गए चारों यात्री (तीन महिलाएं और एक पुरुष) एक ही परिवार के थे और विदेशी सोने की तस्करी में शामिल थे.” बयान के मुताबिक, उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और साथ ही उनके पास से मिले सोने को भी जब्त कर लिया गया है.

यह भी पढ़िए: RBI ने UK से अपना 1 लाख किलो GOLD मंगवाया, सदी में पहली बार इतना ज्यादा सोना स्वदेशी भंडार में वापस आया

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest