Bharat Express DD Free Dish

मौत के मुहाने पर खड़े थे 24 भारतीय! जानिए कैसे ओमान तट के पास भारतीय नौसेना ने पलक झपकते ही पूरा किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Oman Coast Tanker Attack: होर्मुज स्ट्रेट के पास एक तेल टैंकर में आग लग गई. टैंकर में आग लगने से उसमें सवार 24 भारतीय फंस गए. मामले की सूचना मिलते ही इंडियन नेवी तुरंत एक्टिव हो गई और समय रहते ही मौके पर पहुंचकर सभी भारतीयों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया.

Oman Coast Tanker Attack

Oman Coast Tanker Attack

Oman Coast Tanker Attack: इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है. इसी बीच होर्मुज स्ट्रेट के पास एक तेल टैंकर में आग लग गई. टैंकर में आग लगने से उसमें सवार 24 भारतीय फंस गए. मामले की सूचना मिलते ही इंडियन नेवी तुरंत एक्टिव हो गई और समय रहते ही मौके पर पहुंचकर सभी भारतीयों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. दावा किया जा रहा है कि इस तेल टैंकर पर हमला हुआ है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है.

मिली जानकारी के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर हमले की खबर मिली. तभी भारतीय नाविकों के संगठन फॉरवर्ड सीमैन्स यूनियन ऑफ इंडिया ने बयान दिया कि उस जहाज पर 24 भारतीय नाविक मौजूद हैं.

ओमान तट से आया था डिस्ट्रेस अलर्ट

यूनियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट पर एक जहाज की तरफ से संकट का अलर्ट (डिस्ट्रेस अलर्ट) भेजा गया है. यूनियन ने इस पोस्ट में जहाज की लोकेशन भी शेयर किये.

भारतीय नाविकों की तरफ से संकट अलर्ट की खबर मिलते ही इंडियन नेवी एक्टिव हो गई और समय रहते सभी 24 नाविकों को रेस्क्यू कर लिया.

सभी नाविकों को बचा लिया गया

इस संबंध में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) ने शाम के समय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सभी नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है. MoPSW के शिपिंग डिवीजन के निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने कहा,

हाल ही में हमें एक रिपोर्ट प्राप्त हुई है कि आज दोपहर लगभग 1:30 बजे एमटी मैरिवेक्स (MT Marivex) नामक जहाज पर आग लगने की घटना सामने आई है. इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक (सीफेयरर) सवार थे. यह प्रारंभिक जानकारी है जो हमें प्राप्त हुई है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फिलहाल सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें- ईरान-इजरायल युद्ध से हिल रही दुनिया, क्या 2027 तक महंगाई और मंदी का तूफान आएगा, वर्ल्ड बैंक ने क्या चेतावनी दी?

ओपेश कुमार शर्मा ने आगे बताया कि रेस्क्यू किये गए नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय (MEA), विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों, भारतीय नौसेना और रक्षा मंत्रालय के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read