Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बड़ी खबर: इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर अर्श डाला को कनाडा पुलिस ने हिरासत में लिया, पढ़ें क्या है पूरा मामला

अर्श डाला पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, कनाडा में 27-28 नवंबर को हुए एक शूटआउट के सिलसिले में उसे हिरासत में लिया गया है.

Arsh Dala

गैंगस्टर अर्श डाला.

कनाडा पुलिस ने भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला को कनाडा पुलिस ने हिरासत में लिया है. अर्श डाला पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, कनाडा में 27-28 नवंबर को हुए एक शूटआउट के सिलसिले में उसे हिरासत में लिया गया है, जिसमें वो खुद भी मौजूद था.

आज ही गिरफ्तार हुए थे दो गुर्गे

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, गैंगस्टर अर्श डाला भारत से फरार होने के बाद कनाडा में अपने परिवार के साथ रहा है. आज (10 नवंबर) सुबह अर्श डाला के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों आरोपी गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में शामिल थे, इसके अलावा इन्हीं दोनों शूटर्स ने अर्श डाला के आदेश पर ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की भी हत्या की थी.

जसवंत गिल की हत्या में शामिल

पंजाब में हुई दोनों गुर्गों की गिरफ्तारी को लेकर डीजीपी ने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दोनों शूटर्स को अरेस्ट किया गया है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने ही अर्श डाला के कहने पर 7 नवंबर को ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की हत्या की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest