दुनिया

Canada: “यह कोई अपराध नहीं”- इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी निकाले जाने पर मचे बवाल के बीच कनाडाई मेयर का आया बयान

Canada: कुछ दिनों पहले कनाडा में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी निकाले जाने को लेकर शुरु हुआ विवाद थमता नहीं दिख रहा है. जहां भारत में कनाडाई उच्चायुक्त ने इसकी निंदा की है वहीं कनाडाई कानून प्रवर्तन एजेंसी ने कहा कि भारत की पूर्व पीएम की हत्या की झांकी निकाले जाने का मामला कानून रूप से घृणा अपराध की श्रेणी में नहीं आता है. ब्रैम्पटन शहर के मेयर पैट्रिक ब्राउन के कार्यालय ने द्वारा जारी इस बयान को लेकर तमाम लोगों ने अपना विरोध भी दर्ज कराया है.

खालिस्तान समर्थकों की थी झांकी

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी से दो दिन पहले की यह झांकी बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार चार जून को वहां एक परेड के दौरान यह झांकी निकाली गई थी. गाड़ी पर निकाली गई इस झांकी में दो सिख गनमैन और पूर्व पीएम का पुतला बना हुआ है जिन्हें दोनों सुरक्षाकर्मी गोली मारते हुए दिखाए गए हैं. वहीं इस पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें ये बदला है लिखा हुआ पोस्टर लगाए गए थे. वहीं इस परेड में निकाली गई अन्य झांकियों में 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े बैनर भी लगे थे. इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

भारत विरोध के लिए कनाडा का इस्तेमाल ठीक नहीं

कनाडा में झांकी निकालने के इस मामले पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि यहां बड़ा मुद्दा कनाडा की जमीन का भारत विरोधी चीजों के लिए इस्तेमाल का है. उन्होंने कहा कि भारत विरोध के लिए कनाडा का इस्तेमाल होना, न हमारे रिश्तों के लिए ठीक है और न उनके लिए ठीक है.

इसे भी पढ़ें: यूएस संसद में पहली बार होगा हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन का आयोजन, जानें क्यों खास है यह समिट

कनाडाई कानून में अपराध नहीं कनाडाई मेयर

वहीं इस मामले पर बोलते हुए मेयर पैट्रिक ब्राउन ने कहा कि कनाडाई कानून के तहत यह नहीं माना जा सकता कि ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में एक परेड के दौरान दिखा यह दृश्य घृणा अपराध है. उन्होंने आगे कहा कि वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे और न ही यह सिटी ऑफ ब्रैम्पटन समारोह था. मेयर ब्राउन ने कहा, “पुलिस ने वीडियो की जांच की है और उनका मानना है कि ये हेट क्राइम का मामला नहीं बनता है.”

Rohit Rai

Recent Posts

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

16 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

19 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

28 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

29 minutes ago

बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ेगा सहयोग, निवेश-टेक्नोलॉजी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते

South Korea Investment: दक्षिण कोरिया के सियोल में Korea-India Bridge 2026 का शुभारंभ हुआ, जिसमें…

38 minutes ago

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

39 minutes ago