लाइफस्टाइल

प्रोटीन की कमी में खाएं ये पाउडर, अंडे और चिकन से भी ज्यादा मिलता है प्रोटीन

Spirulina For Health: खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और तनाव के चलते मोटापा, डायबिटीज, स्ट्रोक और दिल से संबंधित बीमारियां दस्तक देती हैं. इनमें तनाव से खून की कमी का खतरा बढ़ जाता है. वहीं, गलत खानपान से बैड कोलेस्ट्रॉल और शुगर बढ़ने लगता है. साथ ही फैट बढ़ने से मोटापे की समस्या होती है.

लेकिन क्या आप जानते है स्पिरुलिना एक ऐसा सुपरफूड है जिसे हर उस व्यक्ति को लेना चाहिए जिसे प्रोटीन की कमी का सामना करना पड़ रहा है. इसमें पाए जाने वाला प्रोटीन अंडे, चिकन और अन्य प्रोटीन की तुलना में कही ज्यादा होता है. आइए जानते हैं स्पिरुलिना क्या है और इसके फायदे.

स्पिरुलिना क्या है

तालाबों, झीलों,  नदियों और खारे पानी में पाया जाने वाला स्पिरुलिना एक जलीय वनस्पति है. स्पिरुलिना में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसके लिए स्पिरुलिना की गिनती सुपरफूड में होती है. वैज्ञानिको के अनुसार स्पिरुलिना का इस्तेमाल कैंसर की दवा बनाने के लिए भी किया जाता है. डाइट चार्ट की मानें तो 7 ग्राम स्पिरुलिना पाउडर में प्रोटीन 4 ग्राम, 20 कैलोरी और 1.7 ग्राम सुपाच्य कार्ब्स होते हैं.

माना जाता है कि रोजाना 2 ग्राम स्पिरुलिना के सेवन से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है. वहीं, मोटापे से परेशान लोगों को डाइटिंग के दौरान स्पिरुलिना का सेवन करने की सलाह देते हैं. इससे शरीर में कमजोरी नहीं होती है. इसके अलावा, स्पिरुलिना को काफी महत्व दिया गया है और इसे कई दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है.

स्पिरुलिना के फायदे

ब्लड शुगर करें कंट्रोल

स्पिरुलिना का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है. स्पिरुलिना को डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और सूजन की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है.

कैंसर

स्पिरुलिना कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को दूर करने में मदद करता है. पोषक तत्वों से भरपूर स्पिरुलिना एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट एजेंट है, जिससे शरीर में मौजूद हानिकारक फ्री रेडिकल्स नष्ट हो जाते हैं.

हार्ट के लिए फायदेमंद

खराब लाइफ्सटाइल और खान-पान की वजह से लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आप अपने हार्ट को स्वस्थ रखना चाहते है तो स्पिरुलिना को अपने डाइट में शामिल करें इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो बेड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है. लगातार स्पिरुलिना के इस्तेमाल से शरीर में स्वस्थ पोषक तत्व पहुंचते हैं जिससे हार्ट में ब्लड फ्लो अच्छा रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है.

थकान को करें दूर

स्पिरुलिना में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाई जाती है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं. यह हमारी ताकत और स्टेमिना दोनों को बढ़ाने में मदद करता है. ताकि हम योग और दूसरे काम आसानी से कर सकें. इसलिए स्पिरुलिना का सेवन ताकत बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

9 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

33 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

58 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago