दुनिया

क्या शुरू होने वाला है दुनिया में तीसरा युद्ध? अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने लॉन्च मोड में तैनात की मिसाइलें, तेहरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के न्यूक्लियर डील के प्रस्ताव को ईरान ने खारिज कर दिया है. ईरान की ओर से खारिज किए गए इस प्रस्ताव के बाद अमेरिका भड़क गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि अगर न्यूक्लियर डील पर उनकी शर्तों के मुताबिक ईरान साइन नहीं करता है तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा.

ईरान ने लॉन्च मोड में तैनात की मिसाइलें

वहीं, ट्रंप की इस धमकी के बाद ईरान युद्ध को लेकर अपनी तैयारी और रणनीति दोनों तैयार कर चुका है. ईरान ने साफ तौर पर बता दिया है कि वह अमेरिका के आगे किसी भी तरह से नहीं झुकेगा. तेहरान ने अपनी मिसाइलों को लॉन्च मोड में तैनात कर दिया है. तेहरान टाइम्स ने बताया है कि ईरान के सशस्त्र बलों ने अमेरिका से संबंधित ठिकानों पर हमला करने की क्षमता वाली मिसाइलें तैयार कर ली हैं.

ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी

तेहरान टाइम्स में कहा गया है कि ये मिसाइलें देशभर के अंडरग्राउंड बंकरों में रखी गई हैं और विशेष रूप से एयर स्ट्राइक्स से बचने के लिए डिजाइन की गई हैं. ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ ने विरोधियों को चेतावनी दी है कि ईरान के खिलाफ कोई भी गलत कदम या आक्रामकता का जवाब उसी आक्रामकता के साथ दिया जाएगा.

ट्रंप ने दी थी चेतावनी

ईरान का कहना है कि वह हमेशा से क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शांति के पक्ष में रहा है, लेकिन अगर उसके खिलाफ कोई खतरा या हमला हुआ, तो वह उसकी कड़ी प्रतिक्रिया देगा. ट्रंप ने भी कहा था कि अगर ईरान परमाणु संधि पर सहमति नहीं जताता, तो अमेरिका बमबारी करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि यह बमबारी इतनी ताकतवर होगी, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई.

यह भी पढ़ें- Nuclear Deal: ईरान ने सीधे समझौते से किया इनकार तो गुस्‍साए ट्रंप, कहा- ‘डील साइन नहीं की तो बमबारी होगी…’

इस बीच, ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पत्र के बाद उनसे सीधे बातचीत करने से इनकार कर दिया है. ईरान का कहना है कि वह परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका से कोई सीधी बातचीत नहीं करेगा, लेकिन अप्रत्यक्ष बातचीत की संभावना को नकारा नहीं गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

2 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

7 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

34 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

36 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

36 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

55 minutes ago