Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ईरान और बेलारूस बन सकते हैं SCO के पूर्णकालिक सदस्य

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी में हुई बैठक में बेलारूस के रक्षा मंत्री, मेजर जनरल विक्टर ख्रेनिन और ईरानी रक्षा मंत्री मोहम्मद रजा घेरई अश्तियानी ने भाग लिया था.

SCO

एससीओ मीट (फाइल)

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पर्यवेक्षक देश, ईरान और बेलारूस जल्द ही चार्टर के पूर्णकालिक सदस्य बन सकते हैं. यह निर्णय अभी विचाराधीन है. एक अधिकारी ने गुरुवार इस बाबत जानकारी दी.

इससे पहले भारत ने दिल्ली में 27-28 अप्रैल को होने वाली एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दोनों देशों को आमंत्रित भी किया था. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी में हुई बैठक में बेलारूस के रक्षा मंत्री, मेजर जनरल विक्टर ख्रेनिन और ईरानी रक्षा मंत्री मोहम्मद रजा घेरई अश्तियानी ने भाग लिया था.

ये भी पढ़ें: सभी धर्मों को मिलता है समान अधिकार- मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती ने की भारत की जमकर तारीफ

गोवा में हो रहा समिट

इस वर्ष भारत द्वारा एससीओ की मेजबानी की जा रही है और गोवा एससीओ के सभी सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों का उस स्थान पर स्वागत करने के लिए तैयार है जहां नए एससीओ सदस्यों के संबंध में निर्णय लिए जाएंगे. वर्तमान में, SCO में रूस, भारत, चीन, पाकिस्तान और चार मध्य एशियाई देश – कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान इसके सदस्य हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital