US Iran War (AI IMAGE)
US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान की नई रिजीम के राष्ट्रपति ने उनसे सीजफायर की मांग की है. हालांकि ट्रंप ने ईरानी सरकार के सामने अपनी शर्तों की लिस्ट रख दी है. ये बातें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखी.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा,
ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति, जो अपने पूर्व नेताओं की तुलना में काफी कम कट्टरपंथी और कहीं ज्यादा समझदार हैं, उन्होंने अभी-अभी अमेरिका से युद्धविराम (सीज़फायर) की मांग की है.
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हो रहे भीषण हमलों को रोकने के लिए अपनी शर्तों की लिस्ट सामने रख दी है. ट्रंप के मुताबिक जबतक ईरान उनकी शर्तें नहीं मानेगा उसपर खतरनाक हमले होते रहेंगे.
ट्रूथ सोशल पर किए गए अपने पोस्ट में ट्रंप आगे लिखते हैं,
हम इस पर तब विचार करेंगे जब होरमुज़ जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला, सुरक्षित और साफ होगा। तब तक हम ईरान को पूरी तरह तबाह कर रहे हैं, या जैसा वे कहते हैं, उसे पाषाण युग में वापस भेज रहे हैं.
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज सुबह ही 2 से 3 हफ्तों में ईरान जंग को खत्म करने की बात कही थी. इसके बाद उनका यह ताजा बयान सामने आया है. हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में यह नहीं बताया कि ईरान की यह नई रिजीम कौन सी है जिसे वो कम कट्टरपंथी बताया है.
हालांकि ट्रंप के इस बयान का ईरान ने खंडन किया है. अलजजीरा ने ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि हमने डोनाल्ड ट्रंप से किसी भी प्रकार की सीजफायर की मांग नहीं की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ ईरान को बर्बाद करने की बात कह रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वो ईरान से बाहर निकलने के लिए तरह-तरह के जतन भी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- ब्रिटेन ने ट्रंप को दिखाई औकात! “यह हमारी जंग नहीं” कहकर झाड़ा पल्ला, अब बुलाई 35 देशों की मीटिंग
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा है कि ईरान से हम जल्द ही बाहर निकल जाएंगे. ईरान के यूरेनियम संवर्धन पर हम सैटेलाइट से निगाह रख सकते हैं. वहीं ट्रंप ने नाटो पर भी नाराजगी जताई है. ट्रंप ने कहा है कि हम नाटो से बाहर निकलने के लिए गंभीरता से विचार कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…